Get App

Quant Mutual Fund: क्वांट म्यूचुअल फंड ने हाल ही में खरीदे ये 13 स्मॉलकैप शेयर, क्या आपके पास भी कोई है?

देश की सबसे तेजी से बढ़ती एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) में से एक, क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant mutual fund) को झटका लगा है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने उसके खिलाफ कथित फ्रंट-रनिंग मामले में जांच शुरू की है। क्वांट MF की कई इक्विटी स्कीमों ने पिछले 2-3 सालों में शानदार रिटर्न दिया है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही स्मॉलकैप स्टॉक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें क्वांट म्यूचुअल फंड ने पिछले 3 महीनों के अंदर खरीदा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2024 पर 10:00 AM
Quant Mutual Fund: क्वांट म्यूचुअल फंड ने हाल ही में खरीदे ये 13 स्मॉलकैप शेयर, क्या आपके पास भी कोई है?
Quant MF को स्टॉक चुनने की कुशल प्रक्रिया के चलते बाकी साथियों की तुलना में आगे रहने में मदद मिली है

देश की सबसे तेजी से बढ़ती एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) में से एक क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant mutual fund) को झटका लगा है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने उसके खिलाफ कथित फ्रंट-रनिंग मामले में जांच शुरू की है। इसके तहत SEBI ने दो स्थानों पर छापे मारे और कुछ डॉक्यूमेंट्स जब्त भी किए। क्वांट MF की कई इक्विटी स्कीमों ने पिछले 2-3 सालों में शानदार रिटर्न दिया है। स्टॉक को चुनने की कुशल प्रक्रिया से इन स्कीमों को बाकी स्कीमों से आगे रहने और अपने साथियों को बहुत अधिक अंतर से पीछे छोड़ने में मदद की है। इसके द्वारा चुने गए कई स्टॉक मल्टीबैगर बन गए और निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया।

यहां हम आपको कुछ ऐसे ही स्मॉलकैप स्टॉक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें क्वांट म्यूचुअल फंड ने पिछले 3 महीनों के अंदर खरीदा है। (आंकड़े- 31 मई 2024 तक, स्रोत- ACEMF)

1. आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail)

इस शेयर में निवेश करने वाले Quant म्यूचुअल फंड की कुल स्कीमों की संख्या- 10

मार्केट वैल्यू- 895 करोड़ रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें