SIP: आज-कल लोगों को म्यूच्यूअल फण्ड (Mutual Fund) में निवेश करना काफी कठिन काम लगता है। लोगों को ज्यादातर सरकारी योजनाओं में अपना पैसा लगाना बेहतर नजर आ रहा है। लंबी अवधि के नजरिए से म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) स्कीमों में निवेश करने पर कंपाउंडिंग का जबरदस्त फायदा होता है। खासकर इक्विटी म्यूचुअल फंड (Equity Mutual Fund) की बात करें तो बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। इसमें निवेश का तीन गुना तक फायदा उठा सकते हैं।
अगर आपके पोर्टफोलियो में अच्छे फंड हैं तो जाहिर है कि आपको शानदार रिटर्न मिला होगा। म्यूचुअल फंड स्कीम चुनने में रेटिंग भी एक पैरामीटर है। हाई रेटिंग का मतलब है कि भविष्य में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। हम बात कर रहे हैं 5 स्टार रेटिंग वाले कुछ म्यूचुअल फंड्स की। इन फंड्स ने सिर्फ 5 साल में 10,000 रुपये की SIP को 12 लाख रूपये में बदल दिया है।
इन तीन म्यूचुअल फंड्स ने कर दिया कमाल
इन 3 म्यूचुअल फंड्स ने अपने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है। इनके नाम - क्वांट एक्टिव फंड डायरेक्ट ग्रोथ (Quant Active Fund), क्वांट मिड कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ (Quant Mid Cap Fund), पीजीआईएम इंडिया मिडकैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ (PGIM India Midcap Fund) हैं।
1 जनवरी 2013 से क्वांट एक्टिव फंड डायरेक्ट ग्रोथ फंड शुरू हुआ था। इसे 5 स्टार रेटिंग मॉर्निंगस्टार ने दी है। फंड के पास 30 जून 2022 तक 2,644 करोड़ रुपये का असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) है। इसका बेंचमार्क निफ्टी 500 मल्टीकैप है। इसकी सालाना एनुअल ग्रोथ 21.08 फीसदी है। पिछले 1 साल में इसने 14 फीसदी का रिटर्न दिया है। आप अगर इसमें 5 साल पहले 10,000 रुपये की SIP शुरू करते तो आज यह रकम 12.72 लाख रुपये होती। इन 5 साल में फंड ने 30.62 फीसदी का एनुअल रिटर्न दिया है।
क्वांट मिड कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ फंड भी 1 जनवरी 2013 को शुरू हुआ था। इसके पास 9 सितंबर तक 621 करोड़ रुपये का एयूएम है। पिछले 1 साल में इस फंड ने 23.65 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका एनुअल औसत रिटर्न 17.46 फीसदी रहा है। इसने पिछले 5 साल में 30.97 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। अगर इस दौरान 10,000 रुपये के SIP को 12.83 लाख रुपये में बदल दिया होता।
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्च्यूनिटीज फंड डायरेक्ट ग्रोथ- 2 दिसंबर 2013 को शुरु हुआ था। इस 5 स्टार फंड के पास 30 जून 2022 तक 6614 करोड़ रुपये का एयूएम था। इसका बेंचमार्क निफ्टी मिडकैप 150 रहा है। इस फंड ने पिछले 5 साल में 31.40 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। 5 साल में 10,000 रुपये की SIP शुरू की होती तो अब तक 12.96 लाख रुपये मिल जाते।