Get App

जानिए किन स्मॉल-कैप, मिडकैप PMS ने पिछले 5 साल में सालाना 21% रिटर्न दिया

इए हम उन PMS पर डालते हैं एक नजर जिन्होंने पिछले 5 साल में सालाना 21 फीसदी का रिटर्न दिया है और अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। यहां दिए गए आंकड़े 31 जुलाई 2022 तक के हैं जो PMS Bazaar से लिए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2022 पर 3:13 PM
जानिए किन स्मॉल-कैप, मिडकैप PMS ने पिछले 5 साल में सालाना 21% रिटर्न दिया
पिछले दशक के दौरान PMS इंडस्ट्रीज में 63,550 क्लाइंट जुड़े और इनकी AUM जून 2012 के 22,614 करोड़ रुपये से कई गुना बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है

म्यूचुअल फंडों की तरह ही पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (PMS) भी हाल के दिनों में हाई नेटवर्थ वाले इंडिविजुअल्स के बीच निवेश का एक पोपुलर व्हीकल हो गया है। पिछले दशक के दौरान PMS इंडस्ट्रीज में 63,550 क्लाइंट जुड़े और इनकी AUM जून 2012 के 22,614 करोड़ रुपये से कई गुना बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। PMS उच्च जोखिम के साथ उच्च रिटर्न वाले प्रवृत्ति के होते हैं। इसकी निम्नतम निवेश सीमा 50 लाख रुपए होती है। आइए हम उन PMS पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने पिछले 5 साल में सालाना 21 फीसदी का रिटर्न दिया है और अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। यहां दिए गए आंकड़े 31 जुलाई 2022 तक के हैं जो PMS Bazaar से लिए गए हैं।

PMS उच्च जोखिम के साथ उच्च रिटर्न वाले प्रवृत्ति के होते हैं। इसकी निम्नतम निवेश सीमा 50 लाख होती है

आइए डालते हैं इन पर एक नजर

1. Equirus Wealth’ Long Horizon Fund- यह फंड हमारी सूची में पहले नंबर पर है। इसने पिछले 5 साल में 21.1 फीसदी की रिटर्न दिया हैं। इसका AUM 543 करोड़ रुपये है। इसके फंड मैनेजर विराज मेहता हैं। इस फंड की होल्डिंग में पॉलीकैब इंडिया, थंगामलाई ज्वेलरी, डेल्टा कॉर्प और नोसिल जैसे स्टॉक शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें