बाजार में गिरावट के बावजूद ये स्मॉल-कैप शेयर पिछले 6 महीने में 113% भागे, क्या कोई है आपके पास ?

कुछ स्मॉलकैप स्टॉक ऐसे रहे हैं जो एक्टिवली मैनेज्ड म्यूचुअल फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल हैं और इन्होंने पिछले 6 महीने में 113 फीसदी तक का रिटर्न दिया है

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 11:33 AM
Story continues below Advertisement
इस साल अब तक Nifty Smallcap इंडेक्स 22 फीसदी टूटा है। वहीं, निफ्टी 7 फीसदी गिरा है। जबकि निफ्टी मिड कैप इंडेक्स 8 फीसदी कमजोर हुआ है

इस साल शेयर बाजार में आई गिरावट से स्मॉल कैप शेयरों को भारी चोट लगी है। इस साल अब तक Nifty Smallcap इंडेक्स 22 फीसदी टूटा है। वहीं, निफ्टी 7 फीसदी गिरा है। जबकि निफ्टी मिड कैप इंडेक्स 8 फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं निफ्टी माइक्रोकैप 250 इंडेक्स 6 फीसदी फिसला है। यूरोप में चल रहा युद्ध, बढ़ती महंगाई, दुनिया भर की इकोनॉमी में बढ़ता ब्याज दर, ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों ने निवेशकों को परेशान कर रखा है और इससे बाजार में बिकवाली आई है। लेकिन सभी स्मॉलकैप में हमें घाटा नहीं हुआ है। इनमें से कुछ स्मॉलकैप स्टॉक ऐसे रहे हैं जो एक्टिवली मैनेज्ड म्यूचुअल फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल हैं और इन्होंने पिछले 6 महीने में 113 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। इन सभी स्टॉक से जुड़ी जानकारी ACEMF से ली गई है और आंकड़े 30 जून 2022 तक के हैं।

आइए इन शेयरों पर डालतें है एक नजर

Tine Agro: इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में 113 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह एक ही म्यूचुअल फंड स्कीम में शामिल है जिसका नाम Baroda BNP Paribas Multi Cap Fund है।


tiny

Mangalore Refinery And Petrochemicals: इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में 110 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 8 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है।

mrpl img

Sharda Cropchem: इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में 79 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 7 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। जिसमें DSP Small Cap, HDFC Hybrid Equity जैसे नाम शामिल हैं।

sharda crop

J Kumar Infraprojects : इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में 76 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 3 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। जिसमें HDFC Balanced Advantage, HDFC Infrastructure और UTI Infrastructure Fund के नाम शामिल हैं।

jk infra

Bharat Dynamics: इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में 74 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 20 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। जिसमें DSP India T.I.G.E.R., HDFC Balanced Advantage जैसे नाम शामिल हैं।

bharat dynamics

Bharat Electronics में शेयरखान की है खरीदारी की सलाह, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

Wendt (India): इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में 66 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 3 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। जिसमें SBI Contra और SBI Infrastructure Fund के नाम शामिल हैं।

wednts

Nava Bharat Ventures: इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में 61 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह एक ही म्यूचुअल फंड स्कीम में शामिल है जिसका नाम Aditya Birla SL Infrastructure Fund है।

navbharat venturs

Deepak Fertilisers And Petrochemicals Corporation: इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में 59 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 2 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। जिसमें Axis Small Cap और Mahindra Manulife Multi Cap Badhat Yojana के नाम शामिल हैं।

deepak fertilizer

Shree Renuka Sugars: इस स्टॉक में पिछले 6 महीने में 54 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह केवल एक ही फंड में शामिल है जिसका नाम Quant Small Cap Fund है।

shree renuka

Tamil Nadu Newsprint & Papers: इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में 51 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 9 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। जिसमें Aditya Birla SL Pure Value, HDFC Retirement Savings Fund-Hybrid-Equity जैसे नाम शामिल है।

tnpl

GHCL: इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में 50 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। जिसमें aditya Birla SL Dividend Yield, DSP Small Cap जैसे नाम शामिल हैं।

ghcl

 

Shoppers Stop:इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में 50 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 12 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। जिसमें DSP Small Cap and Kotak Small Cap Fund जैसे नाम शामिल हैं।

spoppers stop

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।