इस साल शेयर बाजार में आई गिरावट से स्मॉल कैप शेयरों को भारी चोट लगी है। इस साल अब तक Nifty Smallcap इंडेक्स 22 फीसदी टूटा है। वहीं, निफ्टी 7 फीसदी गिरा है। जबकि निफ्टी मिड कैप इंडेक्स 8 फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं निफ्टी माइक्रोकैप 250 इंडेक्स 6 फीसदी फिसला है। यूरोप में चल रहा युद्ध, बढ़ती महंगाई, दुनिया भर की इकोनॉमी में बढ़ता ब्याज दर, ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों ने निवेशकों को परेशान कर रखा है और इससे बाजार में बिकवाली आई है। लेकिन सभी स्मॉलकैप में हमें घाटा नहीं हुआ है। इनमें से कुछ स्मॉलकैप स्टॉक ऐसे रहे हैं जो एक्टिवली मैनेज्ड म्यूचुअल फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल हैं और इन्होंने पिछले 6 महीने में 113 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। इन सभी स्टॉक से जुड़ी जानकारी ACEMF से ली गई है और आंकड़े 30 जून 2022 तक के हैं।
