Mutual Fund Dividend Payout: जिस प्रकार से शेयरों को होल्ड करने करने पर डिविडेंड मिलता है, उसी प्रकार म्यूचुअल फंड्स की यूनिट्स होल्ड करने पर भी डिविडेंड मिलता है। जैसे शेयरों से डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट पर शेयर होना चाहिए, वैसे ही म्यूचुअल फंड के मामले में भी है। ऐसे ही एक टाटा इक्विटी पीई इनकम डिस्ट्रीब्यूशन कम कैपिटल विदड्रॉल (IDCW) ट्रिगर बी रेगुलर फंड है जो प्रति यूनिट 2.70 रुपये का डिविडेंड बांटने जा रही है। टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने इस डिविडेंड पेआउट के लिए रिकॉर्ड डेट 8 अप्रैल 2024 का फिक्स किया है।
