पिछले 4-5 महीनों से घरेलू बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है । इस अवधि में बाजार 8 फीसदी से ज्यादा टूटा है। अलग -अलग सेगमेंट में नजर डालें तो स्मॉल कैप शेयरों का प्रदर्शन मिड और लॉर्जकैप की तुलना में बेहतर रहा है। उदाहरण के तौर पर देखें तो पिछले 5 महीने में Nifty 50 TRI और Nifty Midcap 150– TRI में 8-9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि Nifty Smallcap 250 - TRI में इस अवधि में सिर्फ 4.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में इस गिरावट में फंड मैनेजरों को तमाम क्वालिटी स्मॉलकैप स्टॉक में निवेश के अच्छे मौके दिख रहे हैं। यहां हम ऐसे 10 स्मॉलकैप शेयरों की सूची दे रहे हैं जिसमें म्यूचुअल फंडों ने 3 महीने के दौरान निवेश किया है। यह आंकड़े 28 फरवरी 2022 तक के हैं और ये ACEMF की जानकारी पर आधारित हैं।
Metropolis- यह स्टॉक 16 नए स्कीमों में जोड़ा गया है। वर्तमान में यह स्टॉक कुल 57 स्कीमों में शामिल है। इसमें ICICI Pru Multicap, UTI LT Equity, ICICI Pru LT Equity, Mirae Asset Equity Savings और Franklin India Equity Hybrid Fund जैसे स्कीमों के नाम शामिल हैं।
Century textiles: यह स्टॉक 13 नए स्कीमों में जोड़ा गया है। वर्तमान में यह स्टॉक कुल 43 स्कीमों में शामिल है। इसमेंQuant Value, Taurus Discovery (Midcap), Quant Small Cap, ITI Small Cap, IDFC Flexi Cap जैसे स्कीमों के नाम शामिल हैं।
Aegis: यह स्टॉक 10 नए स्कीमों में जोड़ा गया है। वर्तमान में यह स्टॉक कुल 21 स्कीमों में शामिल है। इसमें Quant ESG Equity, Quant Flexi Cap, Quant Large & Mid Cap जैसे स्कीमों के नाम शामिल है।
HFCL LTD: यह स्टॉक 10 नए स्कीमों में जोड़ा गया है। वर्तमान में यह स्टॉक कुल 16 स्कीमों में शामिल है। इसमें Kotak Nifty Alpha 50 ETF, Quant Infrastructure, Quant Multi Asset and Quant Small Cap Fund जैसे स्कीमों के नाम शामिल हैं।
equites small Finance bank: यह स्टॉक 10 नए स्कीमों में जोड़ा गया है। वर्तमान में यह स्टॉक कुल 30 स्कीमों में शामिल है। इसमें HDFC Dividend Yield, HDFC Focused 30, ICICI Pru Multicap जैसे स्कीमों के नाम शामिल हैं।
Exide Industrial: यह स्टॉक 10 नए स्कीमों में जोड़ा गया है। वर्तमान में यह स्टॉक कुल 41 स्कीमों में शामिल है। इसमें Franklin India Smaller Cos, Nippon India Flexi Cap, Mirae Asset Nifty India Manufacturing ETF जैसे स्कीमों के नाम शामिल हैं।
HCL- यह स्टॉक 9 नए स्कीमों में जोड़ा गया है। वर्तमान में यह स्टॉक कुल 25 स्कीमों में शामिल है। इसमें Quant Value, Quant Infrastructure, Quant Flexi Cap, Mirae Asset Nifty India Manufacturing ETF जैसे स्कीमों के नाम शामिल हैं।
IRB Infra:यह स्टॉक 9 नए स्कीमों में जोड़ा गया है। वर्तमान में यह स्टॉक कुल 22 स्कीमों में शामिल है। इसमें Mahindra Manulife Multi Cap Badhat Yojana and Quant equity schemes like Quant Absolute, Quant Flexi Cap, Quant Focused जैसे स्कीमों के नाम शामिल हैं।
Gujarat Mineral- यह स्टॉक 8 नए स्कीमों में जोड़ा गया है। वर्तमान में यह स्टॉक कुल 9 स्कीमों में शामिल है। इसमें ITI Multi-Cap,ITI Small Cap, Mahindra Manulife Mid Cap Unnati Yojana जैसे स्कीमों के नाम शामिल हैं।
Balrampur chini mills: यह स्टॉक 8 नए स्कीमों में जोड़ा गया है। वर्तमान में यह स्टॉक कुल 39 स्कीमों में शामिल है। इसमें Aditya Birla SL Pure Value, Aditya Birla SL Small Cap, BOI AXA Small Cap जैसे स्कीमों के नाम शामिल हैं।