Mutual Funds: भारत सहित दुनिया भर के अधिकतर बाजारों में अक्टूबर के दौरान गिरावट देखी गई। इसका मुख्य कारण अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में इजाफा और इजराइल-हमास के बीच लड़ाई रही। अक्टूबर महीने के दौरान निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 4.1% और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.8 फीसदी का गिरावट आया। वहीं निफ्टी-50 इस दौरान 2.8% टूटा। हालांकि इस गिरावट ने म्यूचुअल फंडों को सही वैल्यूएशन पर क्वालिटी स्टॉक खरीदने का मौका दे दिया और उन्होंने जमकर खरीदारी। आइए देखते हैं म्यूचुअल फंड्स ने अक्टूबर के दौरान किन म्यूचुअल फंड्स में सबसे अधिक खरीदारी की। (आंकड़े-30 अक्टूबर, 2023 तक)
