इक्विटी एक ऐसा इनवेस्टमेंट विकल्प है जिसने लंबी अवधि के निवेशकों को निराश नहीं किया है। पोर्टफोलियो मैनेजमेंट स्कीमों (PMS) ने भी लंबी अवधि के निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। यहां हम आपको ऐसी टॉप PMS स्कीमों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में अपने निवेशकों को सालाना आधार पर 23 फीसदी तक का शानदार रिटर्न दिया है। यहां दिए गए आंकड़े PMSBazaar.com से लिए गए हैं। इन स्कीमों का अधिकांश निवेश मिड और स्मॉलकैप शेयरों में है। यहां बताए जा रहे रिटर्न सेबी द्वारा निर्धारित टाइम-वेटेड रेट ऑफ रिटर्न मेथड (TWRR)पर आधारित हैं। इन स्कीमों के रिटर्न और इनकी पोर्टफोलियो वैल्यूल 31 अक्टूबर, 2022 तक के हैं। आइए डालते हैं इन स्कीम्स पर एक नजर। (स्रोत: PMSBazaar)
