MF Investment: अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आपके पास एक ऐसा विकल्प भी होता है जिसमें आप पर्यावरण, सोशल और गवर्नेंस वाली कंपनी में निवेश कर सकते हैं। यानि आप किसी ESG स्कीम के जरिए ऐसे फंड में निवेश करते हैं जो एनवायरनमेंट, सोशल और गवर्नेंस वाली कंपनी और सेक्टर में निवेश करता है। अगर साधारण शब्दों में कहें तो निवेशक दुनिया को बेहतर बनाने और जनता के लिए काम करने वाली कंपनी और सेक्टर में निवेश करता है। ESG फंड ऐसे कंपनियों में निवेश नही करता जो प्रदूषण फैलाती हो या एनवायरनमेंट को नुकसान पहुंचाती हो। ESG थीम म्यूचुअल फंड की एक उभरती हुई थीम है । इस सोशल रिस्पांसिबल निवेश भी कहा जाता है।
