23 जून 2010
सीएनबीसी आवाज़
सेबी चेयरमैन सी बी भावे ने सीएनबीसी आवाज़ के साथ खास चर्चा में म्यूचुअल फंड उद्योग को सलाह दी है कि निवेशकों के फायदे के उत्पाद बाज़ार में उतारे जायें। उन्होंने कहा कि इस वक्त म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने तीन हज़ार से ज़्यादा उत्पाद बाज़ार में उतार रखें हैं जो कि किसी भी तरह सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि उत्पादों की भरमार करने के बजाए एमएफ उद्योग को उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। खास तौर पर निवेशकों को ज्यादा फायदे देने वाले उत्पाद निकालने चाहिए।
भावे ने ये भी कहा कि म्यूचुअल फंड उद्योग दुष्प्रचार कर रहा है कि प्रविष्टी भार हटाने के फैसले से निवेशकों को गुणवत्ता नहीं मिल पा रही है लेकिन ये गलत है क्योंकि म्यूचुअल फंड सलाहकार निवेशकों से अपना मेहनताना ले रहे हैं।
उनके मुताबिक म्यूचुअल फंड की 3000 योजनाओं का तर्क समझ में नहीं आता जबकि उनमें कोई खास फर्क भी नहीं है। भावे ने कहा कि निवेशकों के लिए 3000 योजनाओं में से एक को चुनना भारी दिक्कत का काम है। म्यूचुअल फंड उद्योग को इस बारे में सोचना चाहिए।
वीडियो देखें
