Get App

Dividend Stock: हर शेयर पर मिलेगा ₹9 का अंतरिम डिविडेंड, 27 मार्च है रिकॉर्ड डेट

Naperol Investments Dividend Record Date: शेयर पिछले 6 महीनों में 50 प्रतिशत टूटा है। साल 2025 में अब तक यह 28 प्रतिशत की गिरावट देख चुका है। नेपरोल इनवेस्टमेंट्स का अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1.39 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Mar 23, 2025 पर 8:35 AM
Dividend Stock: हर शेयर पर मिलेगा ₹9 का अंतरिम डिविडेंड, 27 मार्च है रिकॉर्ड डेट
नेपरोल इनवेस्टमेंट्स के शेयर की वर्तमान कीमत 868.50 रुपये और फेस वैल्यू 10 रुपये है।

Naperol Investments Dividend: स्मॉलकैप कंपनी नेपरोल इनवेस्टमेंट्स अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 9 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 मार्च 2025 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। डिविडेंड पर फैसला 21 मार्च की बोर्ड मीटिंग में लिया गया।

इससे पहले कंपनी ने 20 अक्टूबर 2023 को 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की थी, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर 2023 थी। नेपरोल इनवेस्टमेंट्स, वाडिया ग्रुप की कंपनी है। इसमें दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 70.76 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

6 महीनों में Naperol Investments शेयर 50 प्रतिशत लुढ़का

कंपनी के शेयर की वर्तमान कीमत 868.50 रुपये और फेस वैल्यू 10 रुपये है। मार्केट कैप 500 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर पिछले 6 महीनों में 50 प्रतिशत टूटा है। साल 2025 में अब तक यह 28 प्रतिशत की गिरावट देख चुका है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2,041 रुपये है, जो 16 सितंबर 2024 को ​क्रिएट हुआ था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 772 रुपये 5 मार्च 2025 को देखा गया। नेपरोल इनवेस्टमेंट्स शेयर के लिए अपर सर्किट 1,042.20 रुपये पर और लोअर सर्किट 694.80 रुपये पर है। सर्किट ​लिमिट 20 प्रतिशत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें