बाजार में आया करेक्शन स्वाभाविक, 19600 की बाधा पार करने पर निफ्टी में 20400 का स्तर मुमकिन : गोल्डीलॉक्स प्रीमियम

गौतम शाह ने कहा कि उनको फार्मा,आईटी और सरकारी बैंकों में काफी अच्छी वैल्यू नजर आ रही है। उन्होंने कहा "इस बाजार में कई थीम्स काफी अच्छी नजर आ रही हैं। हमें फार्मा स्पेस अच्छा लग रहा। आईटी ने तमाम चुनौतियों और परेशानियों के बीच जिस तरह से वापसी की है वह काबिले तारीफ है। आईटी इंडेक्स हमें अब नई उड़ान भरने के लिए तैयार दिख रहा है

अपडेटेड Aug 25, 2023 पर 6:04 PM
Story continues below Advertisement
पीएसयू बैंको ने जिस तरह से मजबूती दिखाई है वो काबिले तारीफ है। इस समय ये तीन या चार पॉकेट काफी अच्छे दिख रहे हैं। इनमें निवेश करने का ये सबसे बेहतर मौका है

गोल्डीलॉक्स प्रीमियम के फाउंडर और चीफ स्ट्रैटेजिस्ट गौतम शाह का कहना है कि बाजार समय-समय पर करेक्शन के दौर से गुजरता रहेगा। तकनीकी नजरिए से देखें तो बाजार में कोई कमजोरी नहीं है। शाह ने CNBC-TV18 को दिए इंटरव्यू में अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि निफ्टी के चार्ट में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे हमें संकेत मिलता हो कि बाज़ार कमज़ोर हैं। जोरदार तेजी के बाद हमारे बाजार अपने हाई से 3 फीसदी नीचे आए हैं। अगर आप भारत की तुलना अमेरिका,यूरोप और बाकी एशिया से करते हैं तो हमारे रेशियो चार्ट हमेशा अपट्रेंड में रहे हैं।

निफ्टी में 20400 का स्तर मुमकिन

हालिया गिरावट पर बात करते हुए गौतम शाह ने कहा कि यह एक सामान्य करेक्शन है। पिछले दो सप्ताह से निफ्टी 19300 के स्तर के ऊपर टिका हुआ है (हालांकि आज ये इस लेवल से नीचे फिसल गया है)। अगर ये सपोर्ट टूटता तो आप निफ्टी को 18900-19000 की तरफ जाते देख सकते हैं। लेकिन अगर निफ्टी किसी रिकवरी में 19600 का स्तर पार कर लेता है तो फिर इसमें और तेजी आएगी। उन्होंने कह “एक बार जब निफ्टी 19600 के पार पहुंच जाएगा तो मुझे लगता है कि तेजी का रुझान फिर से शुरू हो जाएगा और फिर हम इसे 20000 और फिर 20400 की तरफ जाते देख सकते हैं।


फार्मा,आईटी और सरकारी बैंकों में काफी अच्छी वैल्यू

इस बातचीत में गौतम शाह ने आगे कहा कि उनको फार्मा,आईटी और सरकारी बैंकों में काफी अच्छी वैल्यू नजर आ रही है। उन्होंने कहा "इस बाजार में कई थीम्स काफी अच्छी नजर आ रही हैं। हमें फार्मा स्पेस अच्छा लग रहा। आईटी ने तमाम चुनौतियों और परेशानियों के बीच जिस तरह से वापसी की है वह काबिले तारीफ है। आईटी इंडेक्स हमें अब नई उड़ान भरने के लिए तैयार दिख रहा है। इसमें हमें नया ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। आईटी शेयर आगे बाजार को लीड करते दिख सकते हैं। हमें बैंकिग शेयरों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हमें लगता है कि बैंक निफ्टी के लिए 44000 के आसपास अब खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। यहां से अब ये फिर ऊपर की तरफ रुख करेगा। पीएसयू बैंको ने जिस तरह से मजबूती दिखाई है वो काबिले तारीफ है। इस समय ये तीन या चार पॉकेट काफी अच्छे दिख रहे हैं। इनमें निवेश करने का ये सबसे बेहतर मौका है।"

Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 28 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

बताते चलें कि 26 अगस्त को निफ्टी 120 अंकों की गिरावट के साथ 19,243 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 365 अंकों की गिरावट के साथ 64,886.51 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1446 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 2079 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि और 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी और भारती एयरटेल निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, अदानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड और लार्सन एंड टुब्रो निफ्टी के आज के टॉप लूजर रहे हैं। सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल रंग में बंद हुए हैं। कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और पावर में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।