Nazara Technologies Share Price: नजारा टेक्नोलोजिज के शेयर में 6 जून को 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसकी सब्सिडियरी Absolute Sports ने अमेरिका की दिग्गज एंटरटेनमेंट कंटेंट वेबसाइट SoapCentral.Com के सभी एसेट्स खरीद लिए हैं। ट्रांजेक्शन करीब 11.6 करोड़ रुपये का एक ऑल कैश कंसीडरेशन है। यह डील अगले 30 दिनों में क्लोज होने की उम्मीद है। एब्सोल्यूट स्पोर्ट्स, Sportskeeda.com और ProFootballNetwork.com की पेरेंट कंपनी है।
