NBCC के शेयर में 3% की तेजी, दो नए प्रोजेक्ट मिलने से बढ़ी खरीद

NBCC (India) Share Price: कंपनी, भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आती है और वैल्यू एडेड कंस्ट्रक्शन सर्विसेज की पेशकश करती है। कंपनी में सरकार के पास 61.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मार्केट कैप 26,600 करोड़ रुपये है। बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 139.90 रुपये है

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 4:18 PM
NBCC (India) के शेयर ने 28 नवंबर को बीएसई पर पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तेजी के साथ 100.49 रुपये का हाई देखा।

नवरत्न PSU NBCC (India) के शेयरों में 28 नवंबर को 3 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी ने शेयर बाजारों को एक दिन पहले बताया था कि उसे दो नए प्रोजेक्ट मिले हैं। एक वर्क ऑर्डर ओडिशा सरकार के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से मिला है। यह ऑर्डर 316 करोड़ रुपये का है और ओडिशा में विभिन्न लोकेशंस पर स्टेट सेक्टर स्कीम के तहत प्राइमरी स्कूल हॉस्टल के अपग्रेडेशन के लिए दिया गया है।

इसके अलावा एक अन्य फाइलिंग में NBCC (India) ने कहा कि उसने HUDCO के साथ एक एमओयू साइन किया है। इसके तहत NBCC (India), नोएडा में सेक्टर 62 में 10 एकड़ के इंस्टीट्यूशनल प्लॉट के विकास के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम करेगी। प्रोजेक्ट की कॉस्ट लगभग 600 करोड़ रुपये है।

एक साल में NBCC (India) शेयर 118 प्रतिशत मजबूत


NBCC (India) के शेयर ने 28 नवंबर को बीएसई पर पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तेजी के साथ 100.49 रुपये का हाई देखा। कारोबार बंद होने पर शेयर 3 प्रतिशत बढ़त के साथ 98.82 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 26,600 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 118 प्रतिशत चढ़ी है। एक सप्ताह में शेयर 12 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

कंपनी में सरकार के पास 61.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 139.90 रुपये और निचला स्तर 45.69 रुपये है। अपर प्राइस बैंड 114.84 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 76.56 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

HDFC Bank ने पहली बार छुआ ₹14 लाख करोड़ का मार्केट कैप, शेयर 3 दिन में 4% उछला

पिछले महीने शेयर ने किया था एक्स-बोनस ट्रेड

एनबीसीसी के शेयर ने 7 अक्टूबर को एक्स-बोनस ट्रेड किया था। कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया था। इस रेशियो का मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद NBCC के मौजूदा 2 शेयरों पर 1 शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। NBCC (India) भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आती है और वैल्यू एडेड कंस्ट्रक्शन सर्विसेज की पेशकश करती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।