Get App

NBCC के शेयर में 3% की तेजी, दो नए प्रोजेक्ट मिलने से बढ़ी खरीद

NBCC (India) Share Price: कंपनी, भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आती है और वैल्यू एडेड कंस्ट्रक्शन सर्विसेज की पेशकश करती है। कंपनी में सरकार के पास 61.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मार्केट कैप 26,600 करोड़ रुपये है। बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 139.90 रुपये है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 28, 2024 पर 4:18 PM
NBCC के शेयर में 3% की तेजी, दो नए प्रोजेक्ट मिलने से बढ़ी खरीद
NBCC (India) के शेयर ने 28 नवंबर को बीएसई पर पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तेजी के साथ 100.49 रुपये का हाई देखा।

नवरत्न PSU NBCC (India) के शेयरों में 28 नवंबर को 3 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी ने शेयर बाजारों को एक दिन पहले बताया था कि उसे दो नए प्रोजेक्ट मिले हैं। एक वर्क ऑर्डर ओडिशा सरकार के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से मिला है। यह ऑर्डर 316 करोड़ रुपये का है और ओडिशा में विभिन्न लोकेशंस पर स्टेट सेक्टर स्कीम के तहत प्राइमरी स्कूल हॉस्टल के अपग्रेडेशन के लिए दिया गया है।

इसके अलावा एक अन्य फाइलिंग में NBCC (India) ने कहा कि उसने HUDCO के साथ एक एमओयू साइन किया है। इसके तहत NBCC (India), नोएडा में सेक्टर 62 में 10 एकड़ के इंस्टीट्यूशनल प्लॉट के विकास के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम करेगी। प्रोजेक्ट की कॉस्ट लगभग 600 करोड़ रुपये है।

एक साल में NBCC (India) शेयर 118 प्रतिशत मजबूत

NBCC (India) के शेयर ने 28 नवंबर को बीएसई पर पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तेजी के साथ 100.49 रुपये का हाई देखा। कारोबार बंद होने पर शेयर 3 प्रतिशत बढ़त के साथ 98.82 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 26,600 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 118 प्रतिशत चढ़ी है। एक सप्ताह में शेयर 12 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें