Stock in Focus: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC (India) Ltd को देश के भीतर कई नए प्रोजेक्ट मिले हैं। इन ऑर्डर्स की कुल कीमत करीब 319.78 करोड़ रुपये है। ये प्रोजेक्ट असम, मेघालय और बिहार में हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और संस्थागत विकास से जुड़े हैं।
Stock in Focus: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC (India) Ltd को देश के भीतर कई नए प्रोजेक्ट मिले हैं। इन ऑर्डर्स की कुल कीमत करीब 319.78 करोड़ रुपये है। ये प्रोजेक्ट असम, मेघालय और बिहार में हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और संस्थागत विकास से जुड़े हैं।
ऑयल इंडिया से मिला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
इनमें सबसे बड़ा ऑर्डर Oil India Ltd से मिला है, जिसकी कीमत करीब 227.99 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट के तहत असम के डुलियाजन में एग्जीक्यूटिव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (DX Area) का निर्माण किया जाएगा।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह प्रोजेक्ट टर्नकी आधार पर पूरा किया जाएगा। इसमें NBCC प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम करेगी और पूरे निर्माण कार्य की निगरानी करेगी।
मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बनेंगे दो पुल
इसके अलावा गृह मंत्रालय ने भी NBCC को एक बड़ा प्रोजेक्ट दिया है। इसकी कीमत करीब 83.76 करोड़ रुपये है।
इस प्रोजेक्ट के तहत मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास दो बड़े पुल बनाए जाएंगे। इनमें हरी नदी पर 423 मीटर लंबा पुल और लुवा नदी पर 206 मीटर लंबा पुल शामिल है।
बिहार में स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर का प्रोजेक्ट
NBCC को बिहार से भी एक छोटा लेकिन अहम प्रोजेक्ट मिला है। पटना कलेक्टरेट ने कंपनी को करीब 8.03 करोड़ रुपये का काम सौंपा है।
इसके तहत चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर और पब्लिक पॉलिसी सेंटर के लिए अलग-अलग स्पेस डेवलप किए जाएंगे।
NBCC के शेयरों का हाल
NBCC (India) Ltd का शेयर गुरुवार 19 मार्च को NSE पर 5.99 प्रतिशत गिरकर 83.14 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 24.24% गिरा है। वहीं, 1 साल से यह तकरीबन फ्लैट है। कंपनी का मार्केट कैप 22.43 हजार करोड़ रुपये है।
NBCC का बिजनेस क्या है
NBCC सरकारी कंस्ट्रक्शन और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनी है। यह इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और सरकारी बिल्डिंग्स के निर्माण से जुड़ा काम करती है। कंपनी केंद्र और राज्य सरकारों के लिए आवासीय कॉलोनी, ऑफिस कॉम्प्लेक्स, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान बनाती है। इसके अलावा NBCC प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी और जमीन के कमर्शियल डेवलपमेंट का भी काम करती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।