Shriram Finance News: रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स (Moody's Ratings) ने श्रीराम फाइनेंस के आउटलुक को अपग्रेड किया है और स्टेबल से पॉजिटिव किया है। साथ ही रेटिंग एजेंसी ने इसे बीए1 लॉन्ग-टर्म कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग दी है। मूडीज ने इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) की रेटिंग को अपग्रेड इसके एक खास ऐलान के बाद किया है। इसका असर अब स्टॉक मार्केट खुलने के बाद श्रीराम फाइनेंस के शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 09 जनवरी को श्रीराम फाइनेंस के शेयर 1.79% की गिरावट के साथ ₹975.05 पर बंद हुए हैं।
