Upper Circuit Stocks: इस कंपनी के मर्जर को CCI से मिली मंजूरी, शेयर 20% उछला, लगा अपर सर्किट

NDL Ventures share price: एनडीएल वेंचर्स के शेयरों में बुधवार 18 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत तक उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस लिमिटेड के साथ कंपनी के प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 10:53 AM
Story continues below Advertisement
NDL Ventures share price: कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने 17 फरवरी को कंपनी के मर्जर की मंजूरी दी

NDL Ventures share price: एनडीएल वेंचर्स के शेयरों में बुधवार 18 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत तक उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस लिमिटेड के साथ कंपनी के प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद निवेशकों ने इस शेयर में जमकर खरीदारी की।

सुबह 10:35 बजे के करीब, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर NDL वेंचर्स के शेयर 19.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 116.98 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर करीब 376.52 करोड़ रुपये हो गया है।

क्या है यह सौदा?

कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने 17 फरवरी को जारी बयान में कहा कि हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस के कारोबार को NDL वेंचर्स में मर्जर और कंसॉलिडेशन की मंजूरी दे दी गई है।


हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। यह खासतौर पर एसेट फाइनेंस कंपनी के रूप में काम करती है। कंपनी शहरी और अर्ध-शहरी ग्राहकों को छोटे टिकट साइज के लोन देती है। साथ ही वाहनों के लिए फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस भी मुहैया कराती है।

गौर करने वाली बात यह है कि फिलहाल NDL वेंचर्स के पास कोई एक्टिव बिजनेस नहीं है। ऐसे में इस मर्जर के बाद कंपनी के बिजनेस मॉडल और इनकम के स्रोत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

CCI की मंजूरी क्यों जरूरी?

निर्धारित सीमा से अधिक वाले मर्जर और एक्विजिशन के मामलों में CCI की मंजूरी अनिवार्य होती है। आयोग यह सुनिश्चित करता है कि ऐसे सौदे से बाजार में कॉम्पिटीशन प्रभावित न हो और किसी तरह की अनुचित कारोबारी प्रथाएं न पनपें। CCI की मंजूरी मिलने के बाद अब इस विलय की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। इससे NDL वेंचर्स के लिए नई ग्रोथ संभावनाएं खुल सकती हैं।

कंपनी के तिमाही नतीजे

NDL वेंचर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 23.32 लाख रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6.59 लाख रुपये था। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 1.26 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1.16 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें- Ola Electric Shares: बॉम्बे हाईकोर्ट ने CEO भाविश अग्रवाल के अरेस्ट वारंट पर लगाई रोक, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 3.6% उछले

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।