Nephrocare Health IPO Listing: भारत और एशिया का सबसे बड़ा डायलिसिस चेन चलाने वाली नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयरों की आज घरेलू स्टॉक मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 14 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹460 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹491.70 और NSE पर ₹490.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 7% का लिस्टिंग गेन (Nephrocare Health Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर थोड़ा ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹498.70 (Nephrocare Health Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 8.41% मुनाफे में हैं। दिन के आखिरी में यह ₹471.60 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 2.52% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹41 के डिस्काउंट पर मिला है।
