Nestle India December Quarter Results: FMCG कंपनी नेस्ले इंडिया का अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 688 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 655.61 करोड़ रुपये से लगभग 5 प्रतिशत ज्यादा है। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर 4779.73 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2023 तिमाही में 4600.42 करोड़ रुपये था।
