Nestle India Shares: नतीजे आते ही 5.5% उछले नेस्ले इंडिया के शेयर, इन 3 कारणों से निवेशक गदगद

Nestle India Shares: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में मंगलवार 21 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के मार्च तिमाही (Q4) के नतीजों के बाद स्टॉक 5.8% तक चढ़कर निफ्टी 50 का टॉप गेनर बन गया

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
नेस्ले की मजबूत कमाई के पीछे डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ बड़ी वजह रही।

Nestle India Shares: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में मंगलवार 21 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के मार्च तिमाही (Q4) के नतीजों के बाद स्टॉक 5.8% तक चढ़कर निफ्टी 50 का टॉप गेनर बन गया। निफ्टी FMCG इंडेक्स भी इस दौरान करीब 1.5% की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

दोपहर 2:50 बजे के करीब, नेस्ले इंडिया के शेयर 5.75% बढ़कर 1,350.3 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे। नेस्ले इंडिया के शेयरों में इस तेजी के पीछे 3 बड़े कारण रहे-

1. चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे

नेस्ले इंडिया ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 26% बढ़कर 1,114 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पिछले साल इसी तिमाही में 885 करोड़ रुपये रहा था। इसका मुख्य कारण पैकेज्ड फूड की मजबूत मांग रही। खासकर 'किटकैट' और 'मैगी' जैसे उत्पादों की लोकप्रियता ने इस ग्रोथ को सपोर्ट किया।


कंपनी का रेवेन्यू भी इस दौरान 23% बढ़कर 6,748 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और यह घरेलू स्तर पर अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री रही।

2. डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ से मिला बूस्ट

कंपनी की इस मजबूत कमाई के पीछे डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ बड़ी वजह रही। नेस्ले ने विज्ञापन खर्च में 50% से ज्यादा बढ़ोतरी की, जिससे ब्रांड की पहुंच और मांग दोनों में इजाफा हुआ।

कंपनी ने 26.3% का स्वस्थ EBITDA मार्जिन भी बनाए रखा। कन्फेक्शनरी बिजनेस में वैल्यू और वॉल्यूम दोनों में तेज ग्रोथ देखने को मिली। जबकि पाउडर और लिक्विड बेवरेज सेगमेंट में कॉफी की बढ़ती मांग और प्रीमियम प्रोडक्ट्स ने प्रदर्शन को मजबूत किया।

इसके अलावा, पेट फूड बिजनेस में भी तेज विस्तार हुआ, जहां नए प्रोडक्ट्स, बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन और कस्टमर कनेक्शन ने ग्रोथ को बढ़ावा दिया।

3. कच्चे माल की कीमतों में राहत की उम्मीद

कंपनी ने भविष्य की ग्रोथ को लेकर भी पॉजिटिव संकेत दिए हैं। नेस्ले इंडिया का मानना है कि कच्चे माल की कीमतों में नरमी से मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा।

कॉफी की कीमतों में गिरावट का ट्रेंड जारी है, जिसका कारण वियतनाम में अच्छी फसल और ब्राजील में आने वाली फसल है। कोको की कीमतें भी बेहतर सप्लाई और नियंत्रित मांग के चलते नीचे बनी हुई हैं, जबकि चीनी की कीमतें स्थिर हैं।

हालांकि, एडिबल ऑयल की कीमतें ग्लोबल क्रूड ऑयल के चलते मजबूत बनी हुई हैं और गेहूं की फसल पर अप्रैल की अनियमित बारिश का असर पड़ा है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़ें- PNB Housing Outlook: अच्छे नतीजों के दम पर शेयर को लगे पंख, ब्रोकरेज से जानिए क्या जारी रहेगी ये तेजी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।