Net Avenue Technologies IPO Listing: 133% के बंपर प्रीमियम के साथ शुरुआत, लेकिन एंट्री के साथ ही लगा लोअर सर्किट

Net Avenue Technologies का इश्यू 30 दिसंबर को खुला था और 4 दिसंबर को बंद हुआ। इसे निवेशकों से बंपर रिस्पॉन्स मिला था और यह 511.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 61.99 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 616.25 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 721.89 गुना सब्सक्राइब हुआ

अपडेटेड Dec 08, 2023 पर 4:44 PM

Net Avenue Technologies IPO Listing: Net Avenue Technologies की 8 दिसंबर को NSE SME प्लेटफॉर्म पर बंपर शुरुआत हुई। शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 133 प्रतिशत से ज्यादा के प्रीमियम के साथ 42 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ। लेकिन शेयर बाजार में एंट्री के तुरंत बाद ही शेयर में 5 प्रतिशत की गिरावट आई और 39.90 रुपये के लेवल पर लोअर सर्किट लग गया। कंपनी की लिस्टिंग उम्मीदों के अनुरूप ही रही। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इसका शेयर 130 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।

Net Avenue Technologies का इश्यू 30 दिसंबर को खुला था और 4 दिसंबर को बंद हुआ। इसे निवेशकों से बंपर रिस्पॉन्स मिला था और यह 511.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू के तहत रखे गए 3,792,000 शेयरों के बदले में 1,93,85,20,000 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। आईपीओ का साइज 10.25 करोड़ रुपये था और प्राइस बैंड 16-18 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 61.99 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 616.25 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 721.89 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Marinetrans India IPO Listing: 15% के प्रीमियम पर हुआ डेब्यू, लगा लोअर सर्किट


कंपनी, पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी करने से मिले पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों, कस्टमर एक्वीजीशन और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। आईपीओ में 56.96 लाख नए शेयर जारी हुए थे।

क्या करती है कंपनी

Net Avenue Technologies, इंडियन एथनिक वियर और एक्सेसरीज के लिए ऑनलाइन डिजिटल डायरेक्ट टू कंज्यूमर बिजनेस में है। इसने अपनी शुरुआत एक गिफ्टिंग पोर्टल chennaibazaar.com से की थी। इसके बाद इसने एथनिक कपड़े और ज्वैलरी उपलब्ध कराने के लिए cbazaar.com और ethnovog.com पोर्टल भी लॉन्च किए। कंपनी की शुरुआत साल 1998 में हुई थी। इसे पहले नेट एवेन्यू इंक के नाम से जाना जाता था। नेट एवेन्यू टेक का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022723 में 5.34 प्रतिशत बढ़ा था, जबकि शुद्ध मुनाफा 32.55 प्रतिशत गिरा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।