Netweb Technologies India Share Price: 2 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, 10% चढ़ा शेयर, ब्रोकरेज हुआ बुलिश

Netweb Technologies India Share Price: ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर buy रेटिंग बनाए रखी है और इसका प्राइस टारगेट ₹5,360 प्रति शेयर तय किया है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से 27.8% की बढ़त दिखाता है। फर्म ने कहा कि Netweb Tech ने 172% की ज़बरदस्त रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है, जो ब्रोकरेज के अनुमान से बेहतर है

अपडेटेड Jul 31, 2026 पर 1:28 PM
Netweb Technologies India के शेयर में 31 जुलाई को इंट्राडे में 10 फीसदी तक की बढ़त दिखी। BSE पर इंट्राडे ट्रेडिंग में शेयर ₹4,597.95 के हाई पर पहुंच गया।

Netweb Technologies India के शेयर में 31 जुलाई को इंट्राडे में 10 फीसदी तक की बढ़त दिखी। BSE पर इंट्राडे ट्रेडिंग में शेयर ₹4,597.95 के हाई पर पहुंच गया। अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजों के बाद शेयर में आज 2 दिन की गिरावट पर ब्रेक लगा है। वहीं ब्रोकरेज फर्म ने भी स्टॉक पर बुलिश नजरिया रखा है। बता दें कि कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे बिक्री के मामले में काफी हद तक उम्मीद के मुताबिक रहे, जबकि मार्जिन ने अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। ऑर्डर मिलने की रफ्तार भी बहुत अच्छी रही। कंपनी का टैक्स के बाद का मुनाफा (PAT) पिछले साल के ₹30.4 करोड़ और पिछली तिमाही के ₹70.5 करोड़ से बढ़कर ₹85.3 करोड़ हो गया।

तिमाही के लिए रेवेन्यू पिछले साल की पहली तिमाही के ₹301 करोड़ और पिछली तिमाही के ₹773.7 करोड़ से बढ़कर ₹819 करोड़ हो गया।कंपनी की ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) पिछले साल के ₹44.5 करोड़ और पिछली तिमाही के ₹96.5 करोड़ से बढ़कर ₹119.8 करोड़ हो गई।

इसका EBITDA मार्जिन 14.6% रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि के 14.8% से थोड़ा कम था, लेकिन पिछली तिमाही के 12.5% ​​से बेहतर हुआ।Netweb Tech की ऑर्डर पाइपलाइन ₹10,410 करोड़ की है और सबसे कम बोली लगाने वाली (lowest bidder) ऑर्डर पाइपलाइन ₹848 करोड़ की है। इसकी रिपोर्ट की गई ऑर्डर बुक ₹2,506 करोड़ की रही।


AI सेगमेंट बना ग्रोथ की वजह

AI सेगमेंट ग्रोथ का मुख्य कारण बना हुआ है और कंपनी के कुल रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 63% है। AI सेगमेंट में पिछले साल के मुकाबले 484% की ग्रोथ देखी गई। इसका नेट वर्किंग कैपिटल डेज़ 96 दिन रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 84 दिन और पिछले साल 73 दिन था।

जून तिमाही के आखिर में, इसकी ऑर्डर बुक (स्ट्रैटेजिक ऑर्डर सहित) ₹2,506.9 करोड़ की थी, जबकि मार्च तिमाही के आखिर में यह ₹2,097.6 करोड़ थी।स्ट्रैटेजिक ऑर्डर को शामिल करने के बाद, ऑर्डर पाइपलाइन और सबसे कम बोली लगाने वाली ऑर्डर पाइपलाइन में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।

क्या है ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर buy रेटिंग बनाए रखी है और इसका प्राइस टारगेट ₹5,360 प्रति शेयर तय किया है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से 27.8% की बढ़त दिखाता है। फर्म ने कहा कि Netweb Tech ने 172% की ज़बरदस्त रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है, जो ब्रोकरेज के अनुमान से बेहतर है। इसकी मुख्य वजह हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC)/AI और EW सेगमेंट में अच्छी मांग रही।

टॉप-3 स्ट्रैटेजिक सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ जारी रही।₹10,410 करोड़ की मज़बूत पाइपलाइन, जो पिछले साल से 151% ज़्यादा है।सप्लायर्स के साथ मज़बूत पार्टनरशिप किया है।

ब्रोकरेज को सभी मोर्चों पर बेहतर परफॉर्मेंस के कारण 66x का एक साल का फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग्स रेशियो (P/E ratio) दिखाई दे रहा है। इसने HPC सेगमेंट के लिए ग्रोथ अनुमान भी बढ़ाए हैं और बेहतर मार्जिन को शामिल किया है, जिससे FY27-28 के अनुमानित अर्निंग्स पर शेयर (EPS) में 1%-2% की बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि स्टॉक पर कुछ जोखिम भी है । ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि बिज़नेस का नॉन-एन्युइटी (नियमित आय न होने वाला) स्वरूप, जिसमें बड़े और अनियमित स्ट्रैटेजिक ऑर्डर शामिल हैं।बड़े स्ट्रैटेजिक ऑर्डर पूरे करने वाले क्वार्टर में मार्जिन पर असर और सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी।

इस स्टॉक को कवर करने वाले 3 एनालिस्ट ने इस पर buy की रेटिंग दी है। शेयर एनएसई पर दोहपर 1 बजे 8.41 फीसदी की बढ़त के साथ 4547.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। इस साल अब तक स्टॉक में 46.4% की बढ़त हुई है। वहीं 1 साल में 123.78 फीसदी चढ़ा।

Thermax Share Price: Q1 नतीजों के बाद स्टॉक क्रैश, 15% टूटा शेयर, कमजोर नतीजों का दिखा असर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।