Get App

Netweb Share Price: डेटा सेंटर कंपनी का स्टॉक 10% टूटा, जानिए किस वजह से आई इतनी बड़ी गिरावट

Netweb Share Price: डेटा सेंटर कंपनी Netweb Technologies के शेयर 10% तक टूट गए। कंपनी 1 जुलाई को फंड जुटाने के प्रस्ताव पर फैसला करेगी। जानिए QIP, FPO और राइट्स इश्यू समेत किन विकल्पों पर विचार हो रहा है और शेयर क्यों दबाव में आया।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 3:57 PM
Netweb Share Price: डेटा सेंटर कंपनी का स्टॉक 10% टूटा, जानिए किस वजह से आई इतनी बड़ी गिरावट
Netweb का शेयर सोमवार 9.34% की गिरकर 4,482 रुपये पर बंद हुआ।

Netweb Share Price: डेटा सेंटर कंपनी Netweb Technologies India के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 10% तक टूट गए। इसकी वजह कंपनी का फंड जुटाने की योजना रही।

शेयर कारोबार के दौरान 4,450 रुपये तक गिर गया। आखिर में यह 9.34% की गिरावट के साथ 4,482 रुपये पर बंद हुआ।

1 जुलाई को होगी बोर्ड बैठक

Netweb Technologies ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 1 जुलाई को बोर्ड की बैठक होगी। इस बैठक में एक या एक से ज्यादा फंड जुटाने के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। मंजूरी मिलने पर बोर्ड इन्हें आगे बढ़ा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें