Get App

Netweb Technologies के शेयर को लगे पंख, Q4 नतीजों के बाद 13% उछला

Netweb Technologies India Share Price: मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 42.99 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 05, 2025 पर 8:38 PM
Netweb Technologies के शेयर को लगे पंख, Q4 नतीजों के बाद 13% उछला
Netweb Technologies का मार्केट कैप 9100 करोड़ रुपये है।

Netweb Technologies India के शेयरों में 5 मई को BSE पर 18 प्रतिशत तक की तेजी आई। कीमत 1681.45 रुपये के हाई तक गई। कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग 13 प्रतिशत बढ़त के साथ 1603.45 रुपये पर बंद हुआ। जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के अच्छे नतीजों के चलते शेयरों में खरीद बढ़ी। कंपनी ने फुल ईयर के लिए अपने रेवेन्यू और प्रॉफिट गाइडेंस के टारगेट को हासिल किया है। एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि ऑर्डर बुक मोमेंटम जारी रहेगा। वित्त वर्ष 2024-25 में रेवेन्यू में AI और वर्कस्टेशन सिस्टम्स ने 14.7% का योगदान दिया। एक साल पहले यह योगदान 11% का था।

CNBC-TV18 के साथ एक बातचीत में नेटवेब टेक्नोलोजिज के मैनेजमेंट ने कहा था कि वह वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹1,000 करोड़ के रेवेन्यू गाइडेंस को बरकरार रख रहा है और उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 का मुनाफा ₹100 करोड़ से अधिक होगा।

मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 42.99 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 29.6 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू बढ़कर 414.65 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2024 तिमाही में 265.88 करोड़ रुपये था। मार्च 2025 तिमाही में EBITDA 98.5 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 40.38 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2025 में नेटवेब टेक्नोलोजिज इंडिया का शुद्ध मुनाफा 50.8% बढ़कर 1.14 अरब रुपये हो गया।

शेयर साल 2025 में अभी तक 44 प्रतिशत टूटा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें