सुपर स्पेश्यलिटी डायग्नोस्टिक्स चेन, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स 10 करोड़ डॉलर का फंड जुटाने के लिए कई निवेशकों से बात कर रही है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि इनमें वेल्थ मैनेजर 360One और फॉरेन इनवेस्टर M&G इनवेस्टमेंट्स भी शामिल हैं। मनीकंट्रोल ने इस साल अप्रैल में खबर दी थी कि न्यूबर्ग ने प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स से फंड जुटाने के लिए इनवेस्टमेंट बैंक o3 कैपिटल (o3 Capital) को नियुक्त किया है। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के प्रमोटर जीएसके वेलू (GSK Velu) हैं।
