Get App

ABS Rule: दोपहिया वाहनों को लेकर सरकार का नया नियम, महंगी होंगी बाइक, इन शेयरों को लगेगा झटका!

भारत सरकार दोपहिया वाहनों का लेकर एक नया नियम लाने जा रही है। सरकार 1 जनवरी 2026 से सभी दोपहिया वाहनों के लिए एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम्स (ABS) को अनिवार्य करने की तैयारी में हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार के इस कदम से एंट्री-लेवल के जो मोटरसाइकल और स्कूटर हैं, उनके दाम बढ़ सकते हैं। इसका सीधा असर दोपहिया कंपनियों की मांग और उनके शेयरों पर दिखाई दे सकता है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 7:06 PM
ABS Rule: दोपहिया वाहनों को लेकर सरकार का नया नियम, महंगी होंगी बाइक, इन शेयरों को लगेगा झटका!
Two-Wheeler Stocks: हीरो मोटोकॉर्प की 125 सीसी से कम क्षमता वाली बाइक सेगमेंट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है

ABS Rule: भारत सरकार दोपहिया वाहनों का लेकर एक नया नियम लाने जा रही है। सरकार 1 जनवरी 2026 से सभी दोपहिया वाहनों के लिए एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम्स (ABS) को अनिवार्य करने की तैयारी में हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार के इस कदम से एंट्री-लेवल के जो मोटरसाइकल और स्कूटर हैं, उनके दाम बढ़ सकते हैं। इसका सीधा असर दोपहिया कंपनियों की मांग और उनके शेयरों पर दिखाई दे सकता है।

एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम्स (ABS) अभी तक सिर्फ 125cc से ऊपर क्षमता वाले दोपहिया वाहनों के लिए अनिवार्य हैं। लेकिन अब सरकार ने सभी तरह के दोपहिया वाहनों के लिए इन्हें अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव रखा है। सरकार का यह कदम इसलिए काफी अहम है क्योंकि अभी तक टू-व्हीलर वाहनों की कुल बिक्री में 125cc से ऊपर क्षमता वाले वाले वाहनों की हिस्सेदारी महज 16 फीसदी है। यानी बाकी 84 फीसदी टू्-व्हीलर अभी तक इस नियम के दायरे से बाहर थे।

लेकिन अब नए प्रस्ताव से 100 सीसी वाले बाइक, स्कूटर और मोपेड भी इसके दायरे में आ जाएंगे, जिनकी काफी बिक्री छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलती है। आमतौर पर इन 100 सीसी बाइकों को खरीदने वाले ग्राहक दाम को लेकर काफी सजग रहते हैं। ऐसे में इसके दाम में इजाफा इन ग्राहकों पर भी सीधा असर डालेगी।

कीमतों में 3 से 6% की संभावित बढ़ोतरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें