Get App

निफ्टी के 23643 के ऊपर टिकने पर ही नई तेजी नजर आयेगी और 23747 का लेवल संभव- वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में लॉन्ग रहने की रणनीति अपनानी चाहिए। इसमें पहले बेस तक की गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। पहले रेजिस्टेंस (51910-52040) पर लॉन्ग सौदों की समीक्षा करें। इंडेक्स के 52040 के ऊपर टिकने पर ही नई तेजी दिख सकती है। नई तेजी में 52243-52367-52509 के लेवल संभव हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2024 पर 8:31 AM
निफ्टी के 23643 के ऊपर टिकने पर ही नई तेजी नजर आयेगी और 23747 का लेवल संभव- वीरेंद्र कुमार
Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें अगर पहला बेस टूटा तो दूसरा बेस भी टूट सकता है। गिरावट में इंडेक्स 23130 तक भी फिसल सकता है

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23597-23643 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23689-23712/23747 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23439-23343 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23313-23287/23251 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कल पहले बेस के नीचे सतर्क नजरिया रखा। पहले बेस से अच्छा पुलबैक ट्रेड मिला। इसमें कैश में खरीदारी नहीं हुई। FIIs की इंडेक्स में खरीदारी नजर आई। FIIs के नेट लॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट एक लाख से ज्यादा देखने को मिले।

वीरेंद्र ने कहा कि इंडेक्स में 23500-23400 पुट में सबसे ज्यादा राइटिंग दिखाई दी है। 23600 में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग नजर आई है। निफ्टी में मजबूती के लिए 23643 का पार होना जरूरी है। पहले बेस के ऊपर तक की गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 23597-23643 सबसे मुश्किल जोन है।

उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स में 23597-23643 के बीच लॉन्ग सौदों की समीक्षा करें। इसमें 23597-23643 पर मुनाफा बुक करें या तेजी ना टिके तो शॉर्ट करें। इसके 23643 के ऊपर टिकने पर ही नई तेजी नजर आयेगी और 23747 का लेवल संभव है। अगर पहला बेस टूटा तो दूसरा बेस भी टूट सकता है। गिरावट में इसका 23130 तक भी फिसलना संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें