Newgen Software Share Price: देश की टेक कंपनियों ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़ी कुछ इंटरनेशनल कंपनियों के साथ साझेदारी का ऐलान किया तो आईटी सेक्टर में बहार आ गई। आईटी सेक्टर में लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद जब आज रौनक लौटी तो न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई जबकि इसने किसी इंटरनेशनल कंपनी के साथ ऐसी किसी साझेदारी का ऐलान नहीं किया है। मार्केट की रौनक में इसके शेयर करीब 17% उछल पड़े। इस तेजी का निवेशकों ने फायदा उठाए जिससे भाव नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 14.49% की बढ़त के साथ ₹529.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 16.86% उछलकर ₹540.75 तक पहुंच गया था।
