Get App

Newgen Software देने वाली है बोनस शेयर, बोर्ड से मिला ग्रीन सिग्नल; रिकॉर्ड डेट भी हुई फिक्स

एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि बोनस इश्यू आने के बाद बोनस शेयर, 2 माह के अंदर यानी 26 जनवरी 2024 तक शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे। शुक्रवार 24 नवंबर को कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.42% गिरकर 1269.15 रुपये पर और एनएसई पर 1.52% गिरकर 1280 रुपये पर बंद हुआ। सोमवार 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 27, 2023 पर 4:42 PM
Newgen Software देने वाली है बोनस शेयर, बोर्ड से मिला ग्रीन सिग्नल; रिकॉर्ड डेट भी हुई फिक्स
यह Newgen Software Technologies का पहला बोनस इश्यू होगा।

यूनिफाइड डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर Newgen Software Technologies अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ने 27 नवंबर को हुई मीटिंग में बोनस इश्यू (Newgen Software Bonus Issue) लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 1:1 रेशियो का मतलब है कि पात्र शेयरधारकों को उनके पास मौजूद शेयर पर कंपनी की ओर से 1 शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। इस शेयर की कीमत 10 रुपये होगी। Newgen Software Technologies की ओर से शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया कि रिकॉर्ड डेट तक शेयर होल्ड करने वाले पात्र शेयरधारकों को उनके पास मौजूद 10 रुपये के हर एक फुली पेड अप इक्विटी शेयर पर, इतने ही रुपये का एक और फुली पेड अप इक्विटी शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा।

इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 12 जनवरी 2024 तय की है। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि बोनस इश्यू आने के बाद बोनस शेयर, 2 माह के अंदर यानी 26 जनवरी 2024 तक शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने Newgen Software Technologies की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को 110,10,00,000 से बढ़ाकर 180,10,00,000 को भी मंजूरी दी है।

पहला बोनस इश्यू

यह Newgen Software Technologies का पहला बोनस इश्यू होगा। शुक्रवार 24 नवंबर को कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.42% गिरकर 1269.15 रुपये पर और एनएसई पर 1.52% गिरकर 1280 रुपये पर बंद हुआ। सोमवार 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद हैं। पिछले एक साल में Newgen Software Technologies का शेयर 270 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें