MapmyIndia लेकर आ रही है QIP, ₹500 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश

MapmyIndia की पेरेंट कंपनी CE Info Systems के बोर्ड ने 27 नवंबर को QIP के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी। Mark Mobius, MapmyIndia के प्रमुख निवेशकों में से एक है। जहां तक शेयर की बात है तो CE Info Systems के स्टॉक ने 2023 में निवेशकों की संपत्ति दोगुनी कर दी है। सितंबर 2023 तिमाही में CE Info Systems के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 30.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई

अपडेटेड Nov 27, 2023 पर 4:46 PM
Story continues below Advertisement
24 नवंबर को कंपनी का शेयर बीएसई पर 2200.45 और एनएसई पर 2206.05 रुपये पर बंद हुआ।

मैपिंग और यूटिलिटी सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली MapmyIndia का 500 करोड़ रुपये का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) आने वाला है। MapmyIndia की पेरेंट कंपनी CE Info Systems के बोर्ड ने 27 नवंबर को QIP के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी। कंपनी की ओर से एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि इसके बाद पोस्टल बैलेट प्रक्रिया के माध्यम से विशेष प्रस्ताव के जरिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। कंपनी के जरिए आगे QIP के माध्यम से फंड जुटाने से संबंधित सभी मामलों के लिए QIP कमे​टी का गठन किया जाएगा।

सितंबर 2023 तिमाही में CE Info Systems के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 30.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह 33.1 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 19.36 प्रतिशत बढ़कर 91.08 करोड़ रुपये हो गया।

A&M टेक्नोलॉजी में 23.5% की वृद्धि 


MapmyIndia के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रोहन वर्मा ने कहा कि अप्रैल-सितंबर की अवधि में रेवेन्यू ग्रोथ व्यापक थी, जिसमें ऑटोमोटिव और मोबिलिटी (एएंडएम) टेक्नोलॉजी में 23.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कंज्यूमर टेक्नोलॉजी और एंटरप्राइज डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन सॉल्यूशन समाधान सूट में 32.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एक साल में दोगुनी हुई शेयर की कीमत

Mark Mobius, MapmyIndia के प्रमुख निवेशकों में से एक हैं। जहां तक शेयर की बात है तो CE Info Systems के स्टॉक ने 2023 में निवेशकों की संपत्ति दोगुनी कर दी है। वहीं 6 माह में शेयर 107 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। 24 नवंबर को कंपनी का शेयर बीएसई पर 2200.45 और एनएसई पर 2206.05 रुपये पर बंद हुआ।

मार्क मोबियस अब दुबई में बनाएंगे अपना अड्डा, AI निवेश पर रहेगा फोकस, भारत पर बुलिश

Q2 में नेट प्रॉफिट 34 करोड़ रुपये 

सितंबर 2023 के आखिर तक CE Info Systems में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.93 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 47.07 प्रतिशत थी। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 में रेवेन्यू 253.85 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 108.75 करोड़ रुपये रहा। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 की सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 79.53 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 34 करोड़ रुपये रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।