Shadowfax Technologies में बड़ी डील, न्यूक्वेस्ट एशिया फंड ने बेचे ₹115 करोड़ के शेयर

Shadowfax Technologies का शेयर शुक्रवार, 20 नवंबर को BSE पर 2 प्रतिशत गिरावट के साथ 306.75 रुपये पर बंद हुआ। अब कंपनी में न्यूक्वेस्ट एशिया फंड की हिस्सेदारी घटकर लगभग 6.04 प्रतिशत रह गई है। शैडोफैक्स के प्रमोटर अभिषेक बंसल और वैभव खंडेलवाल हैं

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 1:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही में शैडोफैक्स में इस न्यूक्वेस्ट एशिया फंड द्वारा अपनी हिस्सेदारी बेचने का यह दूसरा मामला है।

ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG के मालिकाना हक वाले न्यूक्वेस्ट एशिया फंड ने ओपन-मार्केट ट्रांजेक्शंस के जरिए शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीस में लगभग 115 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। शैडोफैक्स एक थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स कंपनी है। न्यूक्वेस्ट एशिया फंड IV (सिंगापुर) ने शैडोफैक्स में 37.28 लाख इक्विटी शेयर बेचे हैं। ये शेयर कंपनी की पेड-अप इक्विटी के 0.63 प्रतिशत के बराबर हैं। शेयरों की बिक्री 114.83 करोड़ रुपये में हुई। एवरेज प्राइस 308 रुपये प्रति शेयर रहा।

अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही में शैडोफैक्स में इस न्यूक्वेस्ट एशिया फंड द्वारा अपनी हिस्सेदारी बेचने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले इस फंड ने 6 अक्टूबर को 40 लाख शेयर बेचे थे, जो 0.68 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर थे। इन्हें 114.8 करोड़ रुपये में बेचा गया था। अब शैडोफैक्स में न्यूक्वेस्ट एशिया फंड की हिस्सेदारी घटकर लगभग 6.04 प्रतिशत रह गई है।

शैडोफैक्स कई तरह के एंटरप्राइज क्लाइंट्स को सर्विस देती है। इनमें हॉरिजॉन्टल और नॉन-हॉरिजॉन्टल ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, फूड मार्केटप्लेस और ऑन-डिमांड मोबिलिटी कंपनियां शामिल हैं। कंपनी एक्सप्रेस फॉरवर्ड पार्सल डिलीवरी, रिवर्स पिकअप, ऑन-डिमांड हाइपरलोकल और क्रिटिकल लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है।


Shadowfax Technologies का शेयर 6 महीनों में 57 प्रतिशत मजबूत

कंपनी का शेयर शुक्रवार, 20 नवंबर को BSE पर 2 प्रतिशत गिरावट के साथ 306.75 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 18000 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 3 महीनों में 20 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों में कीमत लगभग 57 प्रतिशत उछली है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 16.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Stock Market Holidays: 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, शेयर बाजार खुले रहेंगे या बंद?

शैडोफैक्स के प्रमोटर अभिषेक बंसल और वैभव खंडेलवाल हैं। अभिषेक मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं। वहीं वैभव होल टाइम डायरेक्टर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं। कंपनी जनवरी 2026 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1,907.27 करोड़ रुपये का था।

कंपनी की वित्तीय सेहत

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीस का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,500.51 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 67.30 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 1.14 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 4,080.35 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 115.18 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 2.29 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।