एनएचपीसी लिमिटेड ने कंपनी ने गुजरात में 846 करोड़ रुपये के सोलर प्रोजेक्ट के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पब्लिक सेक्टर की कंपनी ने 27 जून को गुजरात में स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेशन बोर्ड-गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) के साथ एक पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) किया है। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 2.13 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 100.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.01 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
