NHPC Q3 Results : हाइड्रोपावर कंपनी का मुनाफा 19% घटा, नतीजों के बाद शेयरों में जमकर बिकवाली

NHPC Q3 Results : हाइड्रोपावर कंपनी एनएचपीसी के शेयरों ने पिछले 6 महीने में 61 फीसदी का रिटर्न दिया है। फरीदाबाद स्थित कंपनी सोलर और विंड एनर्जी में भी अपना बिजनेस बढ़ा रही है। सरकार का रिन्यूएबल एनर्जी पर खासा जोर है, ऐसे में यह स्टॉक पिछले कुछ समय से चर्चा में है

अपडेटेड Feb 12, 2024 पर 5:42 PM
Story continues below Advertisement
हाइड्रोपावर कंपनी NHPC ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    NHPC Q3 Results : पब्लिक सेक्टर की हाइड्रोपावर कंपनी NHPC ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 19 फीसदी की गिरावट आई है। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों में भी दिखा और आज इसमें जमकर बिकवाली हुई है। इस स्टॉक में BSE पर 16 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है और यह 81.03 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

    NHPC के तिमाही नतीजे कैसे रहे?.

    दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 628.44 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। हाइड्रोपावर कंपनी ने 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में 775.99 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। NHPC ने आज सोमवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी।


    तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय भी एक साल पहले के 2,691.34 करोड़ रुपये से गिरकर 2,549.69 करोड़ रुपये हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक अधिक खर्च के चलते कंपनी का नेट प्रॉफिट घटा है। तिमाही के दौरान खर्च बढ़कर 1,727.85 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,303.06 करोड़ रुपये था।

    NHPC ने किया डिविडेंड का ऐलान

    NHPC के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 1.40 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी। अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए 22 फरवरी को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया गया है। ऊर्जा मंत्रालय के अधीन NHPC भारत में सबसे बड़ा हाइड्रोपावर डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।