Nifty Trade Setup: 25 जुलाई को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन-से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से
Nifty Trade Setup: निफ्टी 24 जुलाई को गिरकर 25,062 पर बंद हुआ। IT शेयरों में कमजोरी रही, जबकि PSU बैंकों में मजबूती दिखी। एक्सपर्ट से जानिए कि शुक्रवार, 25 जुलाई को निफ्टी के लिए कौन से लेवल अहम रहेंगे।
एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर 24,900 टूटता है तो निफ्टी 24,500 तक खिसक सकता है।
Nifty Trade Setup: शेयर बाजार के लिए गुरुवार, 24 जुलाई का दिन निराशाजनक रहा। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी हल्की तेजी के साथ खुला था, लेकिन पूरे दिन बिकवाली के दबाव में रहा और अहम सपोर्ट लेवल 25,150 के नीचे फिसल गया। अंत में यह 157 अंकों की गिरावट के साथ 25,062 पर बंद हुआ।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 25 जुलाई को निफ्टी का मिजाज कैसा रहेगा, कौन-से लेवल्स अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, उससे पहले जान लेते हैं कि गुरुवार को बाजार में क्या खास हुआ।
IT शेयरों दबाव, PSU में मजबूती
IT शेयरों पर जबरदस्त दबाव रहा। Nifty IT इंडेक्स 2% से ज्यादा गिरा। Coforge और Persistent Systems के कमजोर नतीजों और इंडिया-US ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता ने गिरावट को और गहरा किया।
इसके उलट, PSU बैंकों में मजबूती रही। Canara Bank और Indian Bank के अच्छे Q1 नतीजों के चलते Nifty PSU Bank इंडेक्स 1.2% चढ़ा। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.6% और स्मॉलकैप 100 में 1.10% की गिरावट आई।
IEX में ऐतिहासिक गिरावट
Indian Energy Exchange (IEX) के शेयर में 30% की बड़ी गिरावट देखी गई, जो इसका अब तक का सबसे बड़ा एकदिनी नुकसान है। CERC द्वारा जनवरी 2026 से मार्केट कपलिंग लागू करने की मंजूरी के बाद यह गिरावट आई। ब्रोकरेज फर्म Bernstein ने इसके टारगेट घटा दिए हैं।
कौन से शेयर गिरे या चढ़े
Nifty पर Eternal, Dr. Reddy’s और Tata Motors टॉप गेनर्स रहे, जबकि Nestle India, Trent और Tech Mahindra में सबसे ज्यादा गिरावट आई। Nestle India 5% लुढ़का। मैगी बनाने वाली कंपनी की जून तिमाही में डोमेस्टिक वॉल्यूम ग्रोथ सिर्फ 3% रही। FII ने गुरुवार को कैश मार्केट में शुद्ध बिकवाली की, जबकि DII ने खरीदारी की।
टेक्निकल आउटलुक: कौन-से लेवल्स अहम?
मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का मानना है कि भारतीय बाजार सीमित दायरे में रहेगा और Q1 नतीजे ही स्टॉक और सेक्टर की दिशा तय करेंगे। भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) और भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े अपडेट्स भी नजर में रहेंगे।
मोतीलाल ओसवाल के ही चंदन तापड़िया ने कहा कि ऊपरी स्तरों पर लगातार दबाव और फॉलो-अप खरीदारी की कमी से सेंटिमेंट कमजोर है। अगर इंडेक्स 25,000 से ऊपर टिकता है तो 25,250–25,350 की ओर उछाल संभव है। नीचे 25,000 के नीचे बंद होने पर 24,900–24,800 तक गिरावट आ सकती है।
24,900 के लेवल पर नजर
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि ट्रेंड कमजोर बना हुआ है और अगर 24,900 टूटता है तो निफ्टी 24,500 तक खिसक सकता है।
Angel One के राजेश भोसले ने बताया कि निफ्टी ने फिर 25,250 के ऊपर टिकने में नाकामी दिखाई है। 24,900 अब अहम सपोर्ट है और इसके नीचे बंद होने पर 50-DMA भी टूटेगा, जिससे कमजोरी और बढ़ेगी।
LKP Securities के रूपक डे के मुताबिक, निफ्टी ने 25,250–25,260 के रेजिस्टेंस से नीचे फिसलकर एक बार फिर 50-EMA तोड़ दिया है। जब तक यह 25,260 के ऊपर नहीं निकलता, बाजार सीमित दायरे में ही बना रह सकता है। वहीं, 24,900 के नीचे निर्णायक तौर पर टूटने के बाद करेक्शन की आशंका बढ़ेगी।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।