Get App

Nifty 50 का हिस्सा बनेगा Max Health और Indigo? 'निफ्टी जूनियर' में भी बदलाव की तैयारी

Nifty 50 Stocks: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 का हर छह महीने में रिव्यू होता है। इसमें खास तरीके का इस्तेमाल करते हुए यह तय किया जाता है कि निफ्टी 50 में कौन-कौन से शेयर शामिल होंगे और किसे बाहर किया जाएगा। जानिए इस बार किसे मिलेगी एंट्री तो कौन होगा बाहर और निफ्टी जूनियर में क्या बदलाव हो सकते हैं?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 12:55 PM
Nifty 50 का हिस्सा बनेगा Max Health और Indigo?  'निफ्टी जूनियर' में भी बदलाव की तैयारी
ब्रोकरेज फर्म नुवामा के मुताबिक Nifty 50 इंडेक्स में जो बदलाव होंगे, उससे इसमें शामिल होने वाले स्टॉक्स इंडिगो और मैक्स हेल्थकेयर में अच्छा-खास निवेश आ सकता है तो दूसरी तरफ इससे बाहर होने वाले स्टॉक्स हीरो मोटोकॉर्प और इंडसइंड बैंक से निकासी हो सकती है।

Nifty 50 Stocks: घरेलू ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एक बार फिर कहा कि घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 इंडेक्स में हेल्थकेयर कंपनी मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare) और इंडिगो (Indigo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) की एंट्री हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ भारी दिक्कतों से जूझ रहे इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और दोपहिया-तिपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की निफ्टी 50 से विदाई हो सकती है। निफ्टी 50 में स्टॉक्स की एंट्री और विदाई को लेकर कट ऑफ डेट 31 जुलाई तय की गई है और इसे लेकर ऐलान इस महीने के दूसरे हाफ में हो सकता है। बदलाव के बाद निफ्टी 50 नए रूप में 29 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा।

बदलाव से निवेश पर इतना पड़ेगा फर्क

ब्रोकरेज फर्म नुवामा के मुताबिक निफ्टी 50 इंडेक्स में जो बदलाव होंगे, उससे इसमें शामिल होने वाले स्टॉक्स इंडिगो और मैक्स हेल्थकेयर में अच्छा-खास निवेश आ सकता है तो दूसरी तरफ इससे बाहर होने वाले स्टॉक्स हीरो मोटोकॉर्प और इंडसइंड बैंक से निकासी हो सकती है। नुवामा के कैलकुलेशन के मुताबिक इंडिगो में $50.7 करोड़ और मैक्स हेल्थकेयर में $42.3 करोड़ का निवेश आ सकता है तो दूसरी तरफ हीरो मोटोकॉर्प से $25.1 करोड़ और इंडसइंड बैंक से $24.0 करोड़ की निकासी हो सकती है।

किस तरह होता है Nifty के लिए स्टॉक्स का चयन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें