Get App

निफ्टी ने फिर लगाया नया शिखर, इन 4 स्टॉक्स पर बुलिश रहने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

LTIMindtree पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 5200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 152.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 330 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 106 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 17, 2023 पर 11:33 AM
निफ्टी ने फिर लगाया नया शिखर, इन 4 स्टॉक्स पर बुलिश रहने पर मिलेगा मोटा मुनाफा
Sakar Healthcare पर प्रकाश दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है

नये कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में फिर से BULLS ने दम दिखाया। आज निफ्टी ने फिर नया शिखर बनाया। निफ्टी 19600 के लेवल के पार निकल गया। वहीं मिडकैप और BSE स्मॉल कैप ने नया रिकॉर्ड बनाया। बैंक निफ्टी फ्लैट कारोबार करता नजर आया। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने एलटीआईमाइंडट्री पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने हिंडाल्को में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने सिंजीन पर दांव लगाया। जबकि प्रकाश दीवान ने साकार हेल्थ पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः LTIMindtree

सच्चितानंद उत्तेकर ने LTIMindtree के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 5200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 152.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 330 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 106 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Hindalco Future

चंदन तापड़िया ने Hindalco पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hindalco में 451 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 466 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 442 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें