Get App

निफ्टी और बैंक निफ्टी में तूफानी तेजी, चढ़ते बाजार में बड़े एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

Tata Technologies के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल 15.80 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 21, 2025 पर 2:49 PM
निफ्टी और बैंक निफ्टी में तूफानी तेजी, चढ़ते बाजार में बड़े एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव
Hero MotoCorp पर Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 3814 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: बाजार में बैंकिंग शेयरों का जलवा देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी नया शिखर बनाकर 55000 के पार निकलता हुआ नजर आया। निफ्टी भी लगातार पांचवे सत्र में तेजी के साथ 24000 के पार निकलता हुआ दिखा। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने मुथूट फाइनेंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने भारती एयरटेल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ भामरे ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Technologies

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Tata Technologies के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 15.80 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Kotak Mahindra Bank Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Kotak Mahindra Bank में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Kotak Mahindra Bank में 2210 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2240/2300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2185 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें