बाजार में दो दिन की सुस्ती के बाद रौनक लौटी। निफ्टी 19500 के करीब पहुंच गया। सेंसेक्स भी 400 अंक ऊपर चढ़ गया। रिलायंस, L&T, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयर बाजार में जोश भरते नजर आये। बैंक निफ्टी और मिडकैप में भी खरीदारी देखने को मिली। ऐसे बाजार में कमाई के लिए राजेश पालवीय ने बीईएल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने बजाज फाइनेंस में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने मैक्स फाइनेंशियल पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
