Top 4 Intraday Stocks: बाजार ने आज तेजी का चौका लगाया। निफ्टी की एक्सपायरी के दिन इंडेक्स करीब 130 प्वाइंट उछल गया। निफ्टी 14 फरवरी के बाद पहली बार 23000 के पार निकलता हुआ दिखाई दिया। बैंक निफ्टी में भी मजबूती दिखी। मिडकैप में सपाट कारोबार नजर आया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने वरुण बेवरेजेज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने भारती एयरटेल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए बिड़लासॉफ्ट पर दांव लगाया। जबकि अंबरीश बालिगा ने टीसीआई इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Varun Beverages
ashishbahety.com के आशीष बहेती ने Varun Beverages के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 550 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 12.50 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 16-22 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Bharti Airtel में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bharti Airtel में 1667 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1730 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1640 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः BirlaSoft
Trader & Market Expert अमित सेठ ने BirlaSoft पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BirlaSoft में 409 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 420-425 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 400 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - TCI Industries
मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से TCI Industries का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि TCI Industries के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1279 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)