खराब ग्लोबल संकेत ने बाजार का मूड खराब किया। सेंसेक्स करीब 400 प्वाइंट नीचे गिर गया। निफ्टी भी 22300 के नीचे फिसलता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी में भी दबाव नजर आ रहा है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में राजेश पालवीय ने कोल इंडिया पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने अदाणी पोर्ट्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए गेल पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने पार्क होटल्स लिमिटेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
