सेंसेक्स और निफ्टी के लाइफ हाई का इंतजार बढ़ गया। अच्छी शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों से बाजार फिसल गया। निफ्टी आज की ऊंचाई से करीब 75 प्वाइंट नीचे गिर गया। रिलायंस और बैंक शेयर दबाव बना रहे हैं। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चिदानंद उत्तेकर ने एक्सिस बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने बैंक ऑफ बड़ौदा में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राहुल शर्मा ने कोचीन शिपयार्ड पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने रेमंड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Axis Bank
सच्चितानंद उत्तेकर ने Axis Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 980 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 14 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 18/19/26 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने Bank of Baroda पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bank of Baroda में 193 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 198 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 188 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Cochin Shipyard
राहुल शर्मा ने Cochin Shipyard पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Cochin Shipyard में 592 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 650/675 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 560 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Raymond
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Raymond का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Raymond के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1757 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 2000 का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )