Shriram Finance बड़ी ब्लॉक डील के बाद 6% चढ़ा, TPG India संभावित विक्रेता

Shriram Finance के शेयरों में 19 जून को शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला। ये स्टॉक अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया। कंपनी में लगभग 99.2 लाख शेयर या 2.65 प्रतिशत हिस्सेदारी की ब्लॉक डील हुई। इसके बाद इस शेयर में जोरदार तेजी नजर आई

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 11:32 AM
Story continues below Advertisement
Shriram Finance का शेयर NSE पर सुबह 09.41 बजे 5.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,472.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) के शेयरों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी कि सोमवार 19 जून को शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली इससे ये स्टॉक अपने 52 वीक हाई के करीब पहुंच गया। एक्सचेंजों पर एक बड़ी ब्लॉक डील होने के बाद शेयरों में उछाल देखने को मिला। कंपनी में लगभग 99.2 लाख शेयर या 2.65 प्रतिशत हिस्सेदारी की ब्लॉक डील हुई है। ब्लॉक डील विंडो में एक्सचेंजों पर 1,401.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीद-फरोख्त हुई है। इस ब्लॉक डील का कुल मूल्य करीब 1,390 करोड़ रुपये रहा।

    हालांकि मनीकंट्रोल (Moneycontrol) इस लेन-देन या खरीद-फरोख्त में शामिल पार्टियों की तुरंत पहचान नहीं कर सका है। फिर भी हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ (CNBC-Awaaz) ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि पीई फंड टीपीजी इंडिया (PE fund TPG India) इस सौदे में संभावित विक्रेता रहा।

    अगर खबर सच निकलती है तो TPG India Investments Fund ने कंपनी में अपनी पूरी 2.65 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है।


    सुबह 09.41 बजे श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange(NSE) पर 5.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,472.90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। शेयर ने 1,500.90 रुपये के उच्च स्तर को भी छुआ।

    Stocks on Broker's Radar: एलएंडटी, अशोक लीलैंड, फाइव स्टार फाइनेंस और जेएसपीएल पर ब्रोकरेज ने खेला दांव

    इस ब्लॉक डील से वॉल्यूम में भी उछाल आया क्योंकि एक्सचेंजों पर एक करोड़ शेयरों में खरीद-फरोख्त हुई। जबकि एक महीने के डेली कारोबार में आठ लाख शेयरों के वॉल्यूम का औसत देखने को मिला था।

    इसस पहले जनवरी-मार्च तिमाही में, कंपनी ने 1,288 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। जो कि एक साल पहले की अवधि में 1,091 करोड़ रुपये की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक रहा। FY23 के लिए कंपनी का लाभ 6,020 करोड़ रुपये पर आ गया। जो वित्त वर्ष 22 में 2,721 करोड़ रुपये के मुकाबले 122 प्रतिशत की भारी वृद्धि को दर्शाता है।

    ब्रोकरेज फर्म यस सिक्योरिटीज (YES Securities) का मानना ​​है कि श्रीराम फाइनेंस का मौजूदा वैल्यूएशन वित्त वर्ष 25 के अपने अनुमानों पर अनडिमांडिंग है। वर्तमान AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) की वृद्धि दर और एसेट क्वालिटी में सुधार के लिए फिर से रेटिंग के लिए एक अच्छा माहौल बना सकता है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।