Get App

निफ्टी बैंक अब 'रैली में बिकवाली' का बना इंडेक्स, IT और मेटल संभालेंगे आगे बाजार की कमान - अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि भारतीय बाजार अपने ही संकेतों से गिर रहे हैं। इस महीने निफ्टी IT 2.3% चला है जबकि निफ्टी बैंक 2% गिरा है। बाजार की लीडरशिप अब IT और मेटल के पास आई है। निफ्टी कल फिर 20 DEMA से फिसला है। HDFC बैंक के नतीजों के बावजूद कल निफ्टी बैंक फिसला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 9:42 AM
निफ्टी बैंक अब 'रैली में बिकवाली' का बना इंडेक्स, IT और मेटल संभालेंगे आगे बाजार की कमान - अनुज सिंघल
बैंक निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक अब 'रैली में बिकवाली' का इंडेक्स बना है।

आज के लिए कैसा है मार्केट का सेटअप और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे होगी कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि भारतीय बाजार अपने ही संकेतों से गिर रहे हैं। इस महीने निफ्टी IT 2.3% चला है जबकि निफ्टी बैंक 2% गिरा है। बाजार की लीडरशिप अब IT और मेटल के पास आई है। निफ्टी कल फिर 20 DEMA से फिसला है। HDFC बैंक के नतीजों के बावजूद कल निफ्टी बैंक फिसला है।

ग्लोबल संकेत: भारत पर असर

अनुज सिंघल का कहना है कि नैस्डेक में ज्यादा तेजी देखने को मिली और यह 100 DMA पार हुआ है। नैस्डेक 200 DMA को टेस्ट करने जा रहा है जबकि निफ्टी IT 200 DMA के हल्के ऊपर बंद हुआ है। निफ्टी IT अब 'गिरावट में खरीदें' का इंडेक्स बना है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि मेटल शेयरों में आगे भी तेजी जारी रह सकती है। बजट के बाद की रैली के लिए मिडकैप, स्मॉलकैप तैयार हो रहे हैं।

Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें