निवेश के नजरिए से भारत की स्थिति पॉजिटिव है। भारत के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। भारत के बाजार दुनिया के तमाम बड़े बाजारों की तुलना में काफी अच्छे दिख रहे हैं। भारत की इकोनॉमी और कॉर्पोरेट आय दोनों में आगे अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। ये बातें गोल्डमैन सैक्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट एशिया प्रशांत टिमोथी मो ने सीएनबीसी- टीवी18 के साथ बातचीत में कही हैं। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2024 में निफ्टी में 21,800 का स्तर देखने को मिल सकता है। इसको देखते हुए गोल्डमैन सैक्स ने भारत की रेटिंग बढ़ाकर ‘overweight’ कर दी है।
