मौजूदा रैली में निफ्टी छू सकता है 24650 तक का स्तर, SBI लाइफ और बजाज फाइनेंस शॉर्ट में कराएंगे जोरदार कमाई

बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए अनु ने कहा कि निफ्टी बैंक में मजबूती बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं। निफ्टी फाइनेंशियल पर अपनी राय देते हुए अनु ने कहा कि ये इंडेक्स राइजिंग ट्रेंड चैनल में है। इसमें यहां से 25800 के स्तर तक की तेजी संभव है

अपडेटेड Jul 02, 2024 पर 11:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनु जैन का कहना है कि छोटी अवधि में SBI LIFE में 1565-70 रुपए का स्तर संभव है। SBI LIFE 1650-1700 की तरफ बढ़ सकता है

मार्केट ट्रेंड पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़ीं 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन। निफ्टी पर बात करते हुए अनु ने कहा कि निफ्टी में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। इसमें 24350 तक की रैली संभव है। मौजूदा रैली में निफ्टी 24650 तक भी जा सकता है। इसका बड़ा रेंज 22800-23350 –24700-25300 के बीच में दिख रहा है। यहा इसी दायरे में घूमता दिख सकता है। इस समय रिस्क रिवॉर्ड बेहतर नहीं है। बाजार में गिरावट में खरीदारी की रणनीति कारगर रहने की उम्मीद है।

निफ्टी बैंक पर अनु जैन

बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए अनु ने कहा कि निफ्टी बैंक में मजबूती बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं। इसमें मौजूदा रैली में 57000-58000 का स्तर संभव है। नीचे की तरफ 51600-50500 बचा रहा तो इसमें तेजी बढ़ेगी।


निफ्टी फाइनेंशियल पर अनु जैन

निफ्टी फाइनेंशियल पर अपनी राय देते हुए अनु जैन ने कहा कि ये इंडेक्स राइजिंग ट्रेंड चैनल में है। इसमें यहां से 25800 के स्तर तक की तेजी संभव है। निफ्टी फाइनेंशियल के लिए 21950 के स्तर पर अहम सपोर्ट है।

SBI LIFE और बजाज फाइनेंस पर अनु जैन

अनु जैन का कहना है कि छोटी अवधि में SBI LIFE में 1565-70 रुपए का स्तर संभव है। SBI LIFE 1650-1700 की तरफ बढ़ सकता है। वहीं, बजाज फाइनेंस पर अनु जैन का कहना है कि इस स्टॉक में 8050-8280 रुपए तक जाने का दमखम है। अनु जैन के पसंदीदा शेयरों में इंडस टावर, एसबीआई लाइफ, बजाज फाइनेंस और ईपीएल शामिल है।

शॉर्ट टर्म में करनी है बंपर कमाई तो डालमिया भारत और टेक महिंद्रा सहित इन शेयरों पर रहे नजर

इन शेयरों के अलावा अनु की APTUS (Aptus Value Housing Finance India) में 395 रुपए के लक्ष्य के लिए 322 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, अवास फाइनेंसर्स (Aavas Financiers) में 2100 रुपए के लक्ष्य के लिए 1750 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, कैन फिन होम्स ( CAN FIN) में 1165 रुपए के लक्ष्य के लिए 848 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ और एलआईसी हाउसिंग में 920 रुपए के लक्ष्य के लिए 760 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।