शॉर्ट टर्म में करनी है बंपर कमाई तो डालमिया भारत और टेक महिंद्रा सहित इन शेयरों पर रहे नजर

अनुज का कहना है कि L&T फाइनेंस पर हमें फोकस रखना चाहिए। L&T फाइनेंस पर सिटी का पॉजिटिव नजरिया है। सिटी का कहना है कि इस स्टॉक पर एक तिमाही तक खास नजर रखेंगे। सिटी की इस शेयर पर खरीदारी की सलाह है

अपडेटेड Jul 02, 2024 पर 10:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डालमिया भारत शेयर में रिवर्सल के अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। मार्च 2020 से चल रही ट्रेंडलाइन पर पिछले 10 हफ्तों से सपोर्ट है

बाजार आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले थे। लेकिन इसके बाद कमजोरी आती दिखी। फिलहाल 10 बजे के आसपास सेंसेक्स करीब 45 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 79,432 के आसपास और निफ्टी लगभग 10 अंक या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 24,132 के आसपास कारोबार कर रहा था। करीब 1960 शेयरों में तेजी थी। 1187 शेयरों में गिरावट नजर आ रही थी। वहीं, 102 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में आज किन शेयरों पर रहे नजर और कहां हो सकती है अपनी कमाई इस पर सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने अपनी राय रखी।

L&T फाइनेंस पर सिटी

अनुज का कहनै कि L&T फाइनेंस पर हमें फोकस रखना चाहिए। L&T फाइनेंस पर सिटी का पॉजिटिव नजरिया है। सिटी का कहना है कि इस स्टॉक पर एक तिमाही तक खास नजर रखेंगे। सिटी की इस शेयर पर खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी लक्ष्य 204 रुपए प्रति शेयर से बढ़ाकर 221 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही से कंपनी के ग्रोथ में सुधार हो सकता है। पहली तिमाही से RoA बरकरार रखने में मदद संभव है। AUM ग्रोथ ट्रेड में सालाना आधार पर 13 फीसदी का सुधार संभव है।


ICICI LOMBARD पर जेफरीज

ICICI LOMBARD पर जेफरीज की खरीदारी की सलाह है। स्टॉक के लिए उसने 2,090 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। नए प्रोडक्ट ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के नए प्रोडक्ट से रिटेल हेल्थ में ग्रोथ बढ़ेगी। रिटेल हेल्थ में कंपनी की 3 फीसदी हिस्सेदारी और बाजार में इसका कुल 9 फीसदी हिस्सा है। एजेंट, ई-कॉम पार्टनर से रिटेल हेल्थ को बूस्ट संभव है। ये शेयर जेफरीज के टॉप पिक्स में शामिल है।

टेक महिंद्रा (TECH MAHINDRA)

टेक महिंद्रा के शेयर में जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। इसमें लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड कायम है। करीब ढ़ाई साल का चैनल पार हुआ है। कल करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था। स्टॉक के भाव एक साल के शिखर पर हैं। वायदा में लॉन्ग सौदे बने हैं। ये स्टॉक में तेजी कायम रहने का संकेत है।

इस पार्टी में शामिल तो हों, लेकिन दरवाजे के करीब रहें खड़े, बाजार में एक तेज करेक्शन का खतरा : अनुज सिंघल

डालमिया भारत (DALMIA BHARAT)

डालमिया भारत शेयर में रिवर्सल के अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। मार्च 2020 से चल रही ट्रेंडलाइन पर पिछले 10 हफ्तों से सपोर्ट है। स्टॉक को 200 WMA का भी सपोर्ट है। पिछले 6 दिनों से औसतन करीब 60 फीसदी का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। PCR एक तिमाही के शिखर पर है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है। यहा सीमेंट सेक्टर के सबसे सस्ते शेयरों में से एक है। आगे स्टॉक में शानदार रिटर्न की संभावना दिख रही है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।