Get App

निफ्टी 11470 के पार बंद, सेंसेक्स 284 अंक उछला

सेंसेक्स और निफ्टी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2018 पर 3:43 PM
निफ्टी 11470 के पार बंद, सेंसेक्स 284 अंक उछला

आज बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आज के कारोबार में निफ्टी 11,486.5 तक पहुंचा था जबकि सेंसेक्स ने 38,022.3 तक दस्तक दी थी। अंत में निफ्टी 11,470 के पास बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स 37,950 के करीब बंद हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी उछलकर बंद हुआ है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी तक चढ़कर बंद हुआ है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 284 अंक यानि 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 37,948 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 86 अंक यानि 0.75 फीसदी की उछाल के साथ 11,471 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज बैंकिंग, मेटल, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 28,128 के स्तर पर बंद हुआ है।

दिग्गज शेयरों में ग्रासिम, यस बैंक, ल्यूपिन, एसबीआई, वेदांता, एचयूएल और टाटा मोटर्स 4.6-2.5 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में गेल, हीरो मोटो, आयशर मोटर्स, ओएनजीसी, मारुति सुजुकी, कोल इंडिया और पावर ग्रिड 1.5-0.4 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं।

मिडकैप शेयरों में बैंक ऑफ इंडिया, अपोलो हॉस्पिटल, टोरेंट फार्मा, इमामी और एल्केम लैब 4.9-3.5 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में फेडरल बैंक, राजेश एक्सपोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और आदित्य बिड़ला फैशन 3.7-1.5 फीसदी तक लुढ़क कर बंद हुए हैं।

स्मॉलकैप शेयरों में एचडीआईएल, गुड लक, मोहोता इंडस्ट्रीज, एडेलवाइस और स्किपर 10.6-8 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में मंगलम ड्रग्स, ओके प्ले, गुजरात बोरोसिल, इंट्रासॉफ्ट टेक और मनपसंद बेवरेजेज 10-4.5 फीसदी तक टूटकर बंद हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें