Nifty के लिए 23400 पर बड़ा रेसिस्टेंस, एक्सपर्ट्स ने बताया इसके टूटने पर बाजार किस ऊंचाई तक जा सकता है

25 मार्च को निफ्टी मजबूत खुला। उसके बाद अच्छी खरीदारी से इसमें तेजी बनी रही। हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में मार्केट में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। आखिर में निफ्टी 394 यानी 1.72 फीसदी चढ़कर 23,306 पर क्लोज हुआ

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 7:39 PM
Story continues below Advertisement
Sensex में भी 1205 यानी 1.63 फीसदी की तेजी दिखी।

इनवेस्टर्स का मूड थोड़ा बेहतर हुआ है। शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन अच्छी रिकवरी दिखी। क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी और मध्यपूर्व में टेंशन घटने का असर बाजार पर पड़ा है। 25 मार्च को निफ्टी मजबूत खुला। उसके बाद अच्छी खरीदारी से इसमें तेजी बनी रही। हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में मार्केट में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। आखिर में निफ्टी 394 यानी 1.72 फीसदी चढ़कर 23,306 पर क्लोज हुआ।

मध्यपूर्व  में टेंशन घटने के संकेतों का बाजार पर असर

Sensex में भी 1205 यानी 1.63 फीसदी की तेजी दिखी। आखिर में यह 75,273 पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स 2.4 फीसदी यानी 1781 अंक उछलकर 75,849 तक पहुंच गया था। रेलिगेयर ब्रोकिंग में एसवीपी (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, "इस खबर से बाजार को राहत मिली है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू हो सकती है। इसके चलते क्रूड की कीमत काफी समय बाद 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गईं। हालांकि, रिकवरी के बावजूद इंडिया वीआईएक्स ऊंचे स्तर पर है। यह बाजार में सावधानी बरतने का संकेत है।"


निफ्टी के लिए 23,400 के लेवल पर रेसिस्टेंस

एनालिस्ट्स का कहना है कि 23,400 निफ्टी के लिए प्रमुख रेसिस्टेंस लेवल है। अगर निफ्टी इस लेवल को तोड़ देता है तो बाजार में तेजी का नया चरण शुरू हो सकता है। एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा, "निफ्टी के लिए अगला रेसिस्टेंस 23,400-23,450 के लेवल पर है। गिरावट में इसे 23,150-23,100 के जोन में सपोर्ट मिलेगा।"

तेजी के लिए 23,500 को पार करना जरूरी

एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रुपक डे ने कहा कि निफ्टी जब तक 23,000 के लेवल से ऊपर बना हुआ है शॉर्ट टर्म में ट्रेंड निगेटिव बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर निफ्टी 23,500 के लेवल को निर्णायक रूप से पार कर लेता है तो अगले चरण की तेजी की शुरुआत हो सकती है। इसमें निफ्टी 24,000-24,500 तक जा सकता है। हालांकि, 23,500 को दोबारा हासिल करने में नाकाम रहने पर बिकवाली का दबाव दिख सकता है।

सभी सेक्टर के सूचकांकों में तेजी

25 मार्च को सभी सेक्टर के सूचकांकों में तेजी दिखी। बीएसई मिडस्मॉल प्राइवेट बैंक्स क्वालिटी टिल्ट 3.7 फीसदी तक चढ़ा। कमोडिटीज इंडेक्स में 2.75 तेजी आई। पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.61 फीसदी उछला। रियल्टी इंडेक्स में 2.53 फीसदी उछाल आया। मेटल में 2.51 फीसदी की तेजी आई। इंडस्ट्रियल्स 2.49 फीसदी चढ़ा, जबकि सर्विसेज में 2.42 फीसदी तेजी आई।

यह भी पढ़ें: Zerodha के नितिन कामत ने कहा-यह प्रॉफिट कमाने का नहीं बल्कि खुद को बचाने का समय है, जानिए वजह

इन शेयरों में तेजी और गिरावट

Shriram Finance का शेयर 5.80 फीसदी, Hindustan Zinc का शेयर 4.15 फीसदी, एवेन्यू सुपरमार्ट्स 4.11 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 4,09 फीसदी, Bajaj Finance 3.98 फीसदी और श्री सीमेंट के शेयर में 3.89 फीसदी की तेजी आई। गिरने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा 1,69 फीसदी, पावर ग्रिड 1.34 फीसदी, यूनाइटेड स्पिरिट्स 1.23 फीसदी और टीसीएस 0.89 फीसदी शामिल रहे।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।